Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने वीर सपूतों को किया नमन , यह बड़ी घोषणा भी की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने वीर सपूतों को किया नमन , यह बड़ी घोषणा भी की

Mohan Chandra Joshi July 26, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि देहरादून एवं पिथौरागढ़ में एक-एक अतिरिक्त जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोला जायेगा। प्रदेश में सैनिक द्वार एवं स्मारकों की देखरेख सैनिक कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल लड़ाई में हमारे जवानों ने अदम्य साहस, वीरता एवं पराक्रम का परिचय देते हुए माँ भारती की रक्षा की। कारगिल में भारत के रणबांकुरों का दुश्मन के खिलाफ किया गया सिंहनाद आज तक उसी वेग से गूंज रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में जिस प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा, उससे पूरे विश्व ने भारतीय सेना का लोहा माना। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। कारगिल युुद्ध में उत्तराखण्ड से 75 वीर सपूत शहीद हुए। जिस सांस्कृतिक परिवेश और विचारों ने हम सभी को पोषित किया है, उस संस्कृति में मान्यता है कि देशभक्ति सभी प्रकार की भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना के साथ उनका रिश्ता आत्मीयता का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि अपने पिता जी से सुनी सैन्य वीरों की गाथाओं ने उन्हें बचपन से ही बहुत प्रभावित किया और उनके अंदर राष्ट्र के प्रति संपूर्ण समर्पण की भावना को जागृत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से सेना ना केवल पहले से और अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है बल्कि उसकी यश और कीर्ति भी बढ़ रही है। सरकार जहां एक तरफ सेना के आधुनिकीकरण पर बल दे रही है तो वहीं सैनिकों और उनके परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं को भी बढ़ा रही है। भारत सरकार हर स्तर पर सेना को सुदृढ़ करने का कार्य का रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता अनुसार सरकार द्वारा सेवायोजित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य के वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त तथा वार्षिकी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। परमवीर चक्र विजेता को 30 लाख से 50 लाख, अशोक चक्र 30 लाख से 50 लाख, महावीर चक्र 20 लाख से 35 लाख, कीर्ति चक्र 20 लाख से 35 लाख, वीर चक्र और शौर्य चक्र 15 से 25 लाख और सेना गेलेन्ट्री मेडल 07 लाख से 15 लाख करने को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून के गुनियालगाँव में शहीदों की स्मृति में अत्याधुनिक एवं विभिन्न सुविधाओं से युक्त ’शौर्य स्थल (सैन्य धाम) का निर्माण किया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा । उत्तराखण्ड सरकार द्वारा युद्ध विधवा एवं युद्ध अपंग सैनिकों को दो लाख रुपये की आवासीय सहायता प्रदान की जा रही है। उत्तराखण्ड में सेवारत एवं पूर्व सैनिकों को 25 लाख मूल्य की सम्पत्ति के खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में 25 प्रतिशत की छूट अनुमन्य की गयी है ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय सेना ने सदैव राष्ट्र की अखंडता एवं सम्प्रभुता बनाए रखने के लिये अनुकरणीय साहस और देशभक्ति का प्रदर्शन किया है। हमारा प्रथम कर्तव्य है कि देश की सीमाओं की रक्षा तथा देश की संप्रभुता एवं अखंडता बनाये रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिक सपूतों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के मान-सम्मान एवं कल्याणार्थ सदैव तत्पर रहें। भारतीय सैनिक हमारे देश के सच्चे नायक हैं। वे दिन-रात हमारी राष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा करते हैं। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान उत्तराखण्ड के वीर योद्धाओं ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी और हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गए। इस कारगिल युद्ध में देवभूमि उत्तराखण्ड के 75 जांबाज सैनिक शहीद हुए थे। मातृभूमि पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, मगर इनकी यादें हमारे दिलों में हमेशा के लिए बसी रहेंगी। प्रदेश में सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में 36 सैनिक विश्राम गृह संचालित हैं तथा सैनिक विश्राम गृह टनकपुर को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्य सचिव की सख्ती, सिंगल विंडो सिस्टम में लंबित निवेश मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सरकार ने वीरता पदक से अलंकृत पदकधारकों को देय अनुदान राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की है तथा उन्हें निःशुल्क बस यात्रा अनुमन्य की गयी है। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा सैनिक विधवाओं की पुत्रियों के विवाह के लिए 01 लाख का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में सैनिकों के सम्मान में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बच्चों की जन्म से शिक्षा व स्वास्थ्य तक ट्रैकिंग के लिए बनेगा सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

कार्यक्रम में विधायक खजानदास, सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, अनिल गोयल, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, एस.एस.पी दलीप सिंह कुंवर, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल, पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर जनरल शम्मी सभरवाल, मेजर जनरल देवेश अग्निहोत्री, ब्रिगेडियर दिनेश बडोला पूर्व सैनिक और शहीदों के परिवार जन उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police Uttrakhand उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने वीर सपूतों को किया नमन देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड ये बड़ी घोषणाएं भी की

Related Stories

अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ की सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड रोजगार समाचार: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन तिथि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

उत्तराखंड रोजगार समाचार: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन तिथि

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
देहरादून में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश पुलिस हिरासत में, आसपास मौजूद पुलिसकर्मी। देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: फायरिंग के बाद राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार, एक को लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: फायरिंग के बाद राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज-येलो अलर्ट, मौसम बिगड़ने के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज-येलो अलर्ट, मौसम बिगड़ने के आसार

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
धामी सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया उत्तराखंड: धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपे नए दायित्व, आयोगों और परिषदों में अहम जिम्मेदारियां तय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

उत्तराखंड: धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपे नए दायित्व, आयोगों और परिषदों में अहम जिम्मेदारियां तय

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
डीएम शोक संतप्त परिवार से मिलते हुए। मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस

Mohan Chandra Joshi June 3, 2026
सड़क पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस। लोहाघाट बस हादसा: 34 यात्रियों को बचाकर चालक ने गंवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

लोहाघाट बस हादसा: 34 यात्रियों को बचाकर चालक ने गंवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर

Mohan Chandra Joshi June 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ की सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड रोजगार समाचार: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन तिथि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    उत्तराखंड रोजगार समाचार: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन तिथि

  • देहरादून में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश पुलिस हिरासत में, आसपास मौजूद पुलिसकर्मी। देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: फायरिंग के बाद राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार, एक को लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: फायरिंग के बाद राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज-येलो अलर्ट, मौसम बिगड़ने के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज-येलो अलर्ट, मौसम बिगड़ने के आसार

  • धामी सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया उत्तराखंड: धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपे नए दायित्व, आयोगों और परिषदों में अहम जिम्मेदारियां तय
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    उत्तराखंड: धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपे नए दायित्व, आयोगों और परिषदों में अहम जिम्मेदारियां तय

  • डीएम शोक संतप्त परिवार से मिलते हुए। मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (604)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,308)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,380)
  • खेल (352)
  • चंपावत (946)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (288)
  • दुर्घटना (610)
  • देहरादून (10,633)
  • नैनीताल (6,275)
  • पर्यटन (205)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (952)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,012)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (397)
  • राष्ट्रीय (1,114)
  • रुद्रप्रयाग (704)
  • रोजगार (486)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (604)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड रोजगार समाचार: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन तिथि उत्तराखंड रोजगार समाचार: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन तिथि देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: फायरिंग के बाद राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार, एक को लगी गोली देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: फायरिंग के बाद राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार, एक को लगी गोली Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज-येलो अलर्ट, मौसम बिगड़ने के आसार Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज-येलो अलर्ट, मौसम बिगड़ने के आसार उत्तराखंड: धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपे नए दायित्व, आयोगों और परिषदों में अहम जिम्मेदारियां तय उत्तराखंड: धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपे नए दायित्व, आयोगों और परिषदों में अहम जिम्मेदारियां तय मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस