Uttarakhand news: उत्तराखंड शासन ने देर रात किए चार आईएएस समेत 11 अफसरों के तबादले
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रदेश में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं , शासन ने शनिवार देर रात चार वरिष्ठ आईएएस और छह पीसीएस अफसर और एक सचिवालय सेवा के अधिकारी सहित 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं।
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अपर मुख्य सचिव आईएएस आनंद बर्धन को वर्तमान दायित्व के साथ अपर मुख्य सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता और रमेश कुमार सुधांशु को वर्तमान के साथ प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, राजस्व का दायित्व सौंपा गया है।

महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन बनाया गया
वहीं, शैलेश बगौली से सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता बदलकर सचिव, गृह एवं कारागार को जोड़ा गया है. कुर्वे सचिन शरदचन्द्रा से सचिव-राजस्व हटा लिया गया है। प्रतीक्षा में चल रहे सचिवालय सेवा के महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन बनाया गया है।

त्रिपाठी को गढ़वाल की जिम्मेदारी
वहीं, पीसीएस अभिषेक त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी चमोली से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया. जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन देहरादून और विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली की जिम्मेदारी दी गई है।
पंकज उपाध्याय को एडीएम उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी
पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी प्रशासन/नजूल उधम सिंह नगर और रविन्द्र कुमार जुवांठा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार से बदलकर डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है ,चन्द्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर बनाया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


