Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में
रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को धमकी देने के मामले में तीन युवक हिरासत में।
सेवा संकल्प अभियान से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के प्रधानाचार्य को तेल डालकर आग लगाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। मामला पूर्व छात्रसंघ चुनाव से जुड़ी बातचीत के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से सामने आया। पुलिस के अनुसार, वीडियो में प्रधानाचार्य को गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी।
जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर को रामनगर डिग्री कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। कार्यक्रम में नैनीताल के जिलाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की योजना थी। अभियान का उद्देश्य जनता की शिकायतों का मौके पर निस्तारण करना था।
इसी कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में तीन युवक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करते दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक, बातचीत के दौरान युवकों ने सुबह 10:30 बजे एकत्र होकर ज्ञापन देने और कार्रवाई नहीं होने पर प्रधानाचार्य पर तेल डालकर आग लगाने की धमकी दी।
मामले का संज्ञान लेते हुए रामनगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर संख्या 319/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 224 और 351(1) में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में अनस सिद्दीकी (21), कपिल बिष्ट (26) और सानिब सिद्दीकी (24) को नामजद किया है। तीनों रामनगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


