Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: सीएम धामी ने की चंपावत को आदर्श जिला बनाने के प्लान की समीक्षा, दिए यह बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने की चंपावत को आदर्श जिला बनाने के प्लान की समीक्षा, दिए यह बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 13, 2024
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत जिले में धार्मिक, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में जनपद चम्पावत को आदर्श जिला बनाने के लिए लिए बनाई जा रही कार्ययोजना और गतिमान कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने के लिए जनपद चम्पावत को मॉडल जनपद के रूप में लिया जा रहा है। चम्पावत ऐसा जनपद है जिसमें राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से मैदान, तराई, भाबर और पर्वतीय क्षेत्र शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आदर्श जनपद चम्पावत के लिए बनाई जा रही कार्य योजना पर तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ाना है। अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि विकास कार्यों में पारिस्थितिकी और पर्यावरण में समन्वय बनाकर कार्य करें। प्रकृति द्वारा हमें प्रदान की गई विरासतों के संरक्षण के साथ विकास कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि अभी तक बनाई गई कार्ययोजना के अनुसार कार्यों को धरातल पर तेजी से उतारा जाए। चरणबद्ध तरीके से कार्यों में तेजी लाई जाए, यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यों के परिणाम जल्द धरातल पर दिखें। उन्होंने कहा कि आदर्श चम्पावत के लिए नोडल अधिकारी जनपद के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ नियमित बैठकें करें। उन्होंने कहा कि आदर्श चम्पावत के लिए और क्या बेहतर कार्य हो सकते हैं, इसके लिए स्थानीय स्तर पर लोगों के सुझाव भी लिये जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील

मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत जनपद में धार्मिक, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। चम्पावत जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटक की सुविधा के दृष्टिगत तीन से चार दिन की यात्रा के लिए सर्किट बनाए जाएं। पूर्णागिरी में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रहती है, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि शारदा कॉरिडोर और चम्पावत के आईएसबीटी को भी विस्तारित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि निर्माण संबधी कार्यों में पारिस्थतिकी से संबंधित पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Red Alert: कई जिलों में कल स्कूल बंद; प्रशासन हाई अलर्ट पर

बैठक में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी गई कि चम्पावत जनपद में पर्यटन, कृषि और बागवानी, हेल्थकेयर, शिक्षा, दुग्ध और उससे संबंधित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। चम्पावत को आदर्श राज्य बनाने के लिए 2030 तक के लिए लघु, मध्यम और दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जनपद में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने, एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने, डेस्टिनेशन वेडिंग हब बनाने, किवी और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये जा रहे हैं। आदर्श चम्पावत के लिए जिन योजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं, भविष्य में स्थानीय स्तर पर ये लोगों की आर्थिकी को तेजी से बढ़ाने में काफी कारगर साबित होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने पर सख्त हुए सीएम धामी, बैंकों को स्वरोजगार और जनहित योजनाओं में तेजी के निर्देश

जिलाधिकारी चम्पावत श्री नवनीत पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनपद में प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चम्पावत जनपद में सैलर एनर्जी के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में पलायन बढ़ रहा है, इसको ध्यान में रखते हुए टाउन प्लानिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, एस.एन.पाण्डेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, अपर सचिव जगदीश चन्द्र कांडपाल एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Khabar Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand News: सीएम धामी ने की चंपावत को आदर्श जिला बनाने के प्लान की समीक्षा उत्तराखंड से खबर दिए यह बड़े निर्देश देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक से पहले Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जलभराव और मानसून का असर। Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
नैनीताल हाईकोर्ट के पास विशालकाय पेड़ गिरने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम। Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
रुद्रपुर में नाबालिग गैंगरेप मामले के बाद पुलिस द्वारा सील किया गया होटल। Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के चलते 10 जिलों में 10 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
देहरादून में भारी बारिश के बीच सहस्रधारा क्षेत्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक से पहले Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  • उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जलभराव और मानसून का असर। Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील

  • नैनीताल हाईकोर्ट के पास विशालकाय पेड़ गिरने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम। Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

  • रुद्रपुर में नाबालिग गैंगरेप मामले के बाद पुलिस द्वारा सील किया गया होटल। Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील

  • भारी बारिश के अलर्ट के चलते 10 जिलों में 10 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (448)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,719)
  • उधमसिंह नगर (1,296)
  • क्राइम (3,423)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (658)
  • देहरादून (10,842)
  • नैनीताल (6,370)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,070)
  • यात्रा (403)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,134)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (891)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद