Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • आईएफएफआई के 55वें संस्करण में उत्तराखंड नई फिल्म नीति- 2024 की खूब हुई सराहना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन

आईएफएफआई के 55वें संस्करण में उत्तराखंड नई फिल्म नीति- 2024 की खूब हुई सराहना

Mohan Chandra Joshi November 22, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और विजन के अनुरूप बनी है नई फिल्म नीति -2024

गोवा / देहरादून। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 55वें संस्करण में उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद द्वारा गोवा स्थित फ़िल्म बाजार में प्रतिभाग किया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नॉलेज सीरीज में उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई फिल्म नीति 2024 पर चर्चा की गई। नॉलेज सीरीज का शीर्षक बिल्डिंग फ़िल्म फ्रेंडली उत्तराखण्ड – इनिशिएटिव्स – इनसेंटिव्स – एंड द रोल ऑफ़ स्टेकहोल्डर्स था। चर्चा करते हुए मंच पर उपस्थित फ़िल्म अभिनेता एवं निर्देशक अनंत महादेवन नारायण ने कहा कि उत्तराखण्ड में सरल शूटिंग प्रक्रिया है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए। श्री अनंत महादेवन ने उत्तराखंड में अपनी फिल्म की शूटिंग अनुमति से लेकर शूटिंग कम्पलीट होने तक तक के अपने अनुभव को साझा किया और स्थानीय लोगो द्वारा की गई हर प्रकार की सहायता के बारे में भी प्रशंसा की गई। उन्होंने बताया कि अभी एक माह पूर्व ही उन्होंने अपनी फ़िल्म “पास्ट टेन्स” की शूटिंग उत्तराखंड में की है, जिसमे परेश रावल, आदित्य रावल, आदिल हुसैन आदि शामिल रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को शूटिंग लोकेशन के लिए डिजिटल एप्प भी तैयार करना चाहिए, इससे राज्य की शूटिंग लोकेशन का अधिक प्रचार प्रसार होगा।
अभिनेता अमित सियाल ने उत्तराखण्ड के खुर्पाताल, नैनीताल जनपद में शूट हुई अपनी फ़िल्म “तिकड़म” के दौरान हुए अनुभवों को बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य और यहां के लोगों का आत्मीय स्वभाव हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि जब भी मौक़ा मिलेगा वे दोबारा उत्तराखण्ड में शूट करना चाहेंगे। उन्होंने नई फिल्म नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि फ़िल्म नीति काफी आकर्षक है, अन्य फ़िल्म निर्माता और निर्देशकों को भी उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आना चाहिए।

अभिनेत्री श्रुति पवाँर ने देहरादून में अपने पहले शूटिंग अनुभव के बारे में बताया और कहा कि आज राज्य सरकार फ़िल्म नीति के माध्यम से राज्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की फ़िल्मों को हर प्रकार से प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने उत्तराखण्ड को “No less than Switzerland” की संज्ञा देते हुए बताया कि यहाँ शूटिंग लोकशंस के नाम पर एक से बढ़कर एक शूटिंग लोकशंस है और राज्य सरकार भी पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की, कि उनके द्वारा फ़िल्म जगत को लेकर सकारात्मक प्रयास करते हुए नई फिल्म नीति लागू की गई है। उन्होंने “उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024” को भविष्य की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया

ऑस्ट्रेलिया से आये फ़िल्म निर्माता अनुपम शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलिया निवासी प्रसिद्ध कंट्री सिंगर बॉबी कैश पर बायोपिक फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है। इस फ़िल्म की आधी शूटिंग आस्ट्रेलिया और आधी शूटिंग उत्तराखंड में होगी। इससे उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के फ़िल्म जगत के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ, CM धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय द्वारा उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं विजन के अनुरूप नई फिल्म नीति 2024 लागू की गई है। उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति में 3T (टैलेंट-टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग) के सिद्धांत पर फोकस किया गया है।
डॉ उपाध्याय ने बताया की उत्तराखंड में पहले से ही लोकेशन और रिसोर्स डायरेक्टरी बनाने का काम चल रहा है । भारत सरकार की संस्था इंडियन सिने हब के अंतर्गत एक राष्ट्रीय वेबसाइट बन रही है जिसमे उत्तराखंड के लोकेशन और रिसोर्स अपडेट किए जा रहे हैं । स्थानीय स्तर पर फ़िल्म उद्योग को विकसित किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर फ़िल्मों से जुड़े रोज़गार सृजन को ध्यान में रख कर कार्य किया जा रहा है। नॉलेज सीरीज का संचालन वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी प्रमुख आयकर आयुक्त भोपाल श्रीमती माया माहेश्वरी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया

इस अवसर पर परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

कार्यक्रम में फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शालिनी शाह, अभिनेता एवं वरिष्ठ पत्रकार सतीश शर्मा, ओम प्रकाश भट्ट, एन.एफ.डी.सी. के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं फ़िल्म बाजार में प्रतिभाग करने वाले अन्य राज्यो के प्रतिनिघि आदि उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 20 जुलाई को कई जिलों में स्कूल बंद। Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
देहरादून के संतला देवी मंदिर के पास उफनती नदी में टापू पर फंसे 7 लोगों का SDRF द्वारा रेस्क्यू अभियान। Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
ध्वनि प्रदूषण अभियान के तहत धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाती नैनीताल पुलिस Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद के आदेश Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • नैनीताल
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
देहरादून में रेड अलर्ट के बीच 20 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने संबंधी जिला प्रशासन का आदेश। Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से ऊर्जा परियोजनाओं और अतिरिक्त बिजली आपूर्ति को लेकर चर्चा करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: ऊर्जा परियोजनाओं के लिए CM धामी की बड़ी पहल, केंद्र के समक्ष रखीं अहम मांगें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: ऊर्जा परियोजनाओं के लिए CM धामी की बड़ी पहल, केंद्र के समक्ष रखीं अहम मांगें

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 20 जुलाई को कई जिलों में स्कूल बंद। Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद

  • देहरादून के संतला देवी मंदिर के पास उफनती नदी में टापू पर फंसे 7 लोगों का SDRF द्वारा रेस्क्यू अभियान। Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया

  • ध्वनि प्रदूषण अभियान के तहत धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाती नैनीताल पुलिस Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई

  • ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद के आदेश Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • नैनीताल
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी

  • देहरादून में रेड अलर्ट के बीच 20 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने संबंधी जिला प्रशासन का आदेश। Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,835)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,442)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (676)
  • देहरादून (10,896)
  • नैनीताल (6,398)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (962)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,087)
  • यात्रा (406)
  • राजनीति (408)
  • राष्ट्रीय (1,140)
  • रुद्रप्रयाग (711)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (617)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,360)
  • हरिद्वार (901)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद