उत्तराखंड- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ ,फायरिंग में दो को लगी गोली
Haridwar News: पुलिस की ओर से बदमाशों की धरपकड़ का अभियान जारी है। आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़ हुई। जिसमें फायरिंग के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। बता दें कि आजकल सहारनपुर के समीपवर्ती गांव में उत्तराखंड के बुग्गावाला व भगवानपुर पुलिस गौकशी को लेकर अभियान चला रही है। मंगलवार तड़के पुलिस को बदमाशों के वारदात की सूचना मिली थी। पुलिस वहां पहुंची और घेराबंदी शुरू की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। वहीं दूसरे को भी कांबिंग के दौरान गोली लगी है। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पहुंचे। घायल बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया।

घायल बदमाशों के नाम रिहान निवासी भगवानपुर और आस मोहम्मद निवासी चांदपुर बताए गए हैं। बताया गया है कि यह उसी बदमाश के साथी है जो बीते 2 दिन पहले बहादराबाद पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि आज करीब पांच बदमाश यूपी से गौकशी के लिए करीब दर्जन भर गाय लेकर उत्तराखंड आये थे। पुलिस ने इन्हे रोका और बदमाशों की ओर से पुलिस पर फायर झोंक दिया गया। बहरहाल पुलिस फरार हुए तीन बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तीन बदमाश फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। हाल ही में रुड़की में हुई मुठभेड़ में फरार बदमाशों के तार भी इनसे जुड़े हो सकते हैं। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर