उत्तराखंड: राज्य में मानसून ने दी दस्तक, इन जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है, मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जनपदों में भारी बारिश का रेड एवं येलो अलर्ट जारी किया है।
राज्य के 3 जनपदों पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में आज शुक्रवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है जबकि चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर में भी येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान की मानें तो राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है हालांकि मानसून के पहुंचने की संभावना 21 जून को व्यक्त की गई थी लेकिन तीन पहले ही मानसून ने राज्य में दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान के मुताबिक मानसून कुमाऊं क्षेत्र में फिलहाल ज्यादा सक्रिय है, जबकि गढ़वाल क्षेत्र में अभी सक्रियता थोड़ी कम है। आने वाले चार-पांच दिनों में मानसून कुमाऊं और गढ़वाल में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। ऐसे में मानसून के दौरान जो झमाझम बारिश होती है उसका नजारा तीन-चार दिन बाद ही दिखाई देगा।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटे बारिश का दौर जारी रहेगा। छोटी नदियों, नालों के समीप रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इतना ही नहीं मौसम विभाग के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज के चलते राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई गई है।

वहीं, देहरादून समेत कई पर्वतीय व मैदानी जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज बौछार पड़ने की संभावना व्यक्त की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें