उत्तराखंड: मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट , इन जनपदों में 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून (weather alert): मौसम विभाग ने आज दोपहर 1:00 बजे अपना मौसम बुलेटिन जारी करते हुए 19 और 20 अगस्त को इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।
शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार मौसम विभाग के निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि आज उत्तराखंड राज्य के नैनीताल चंपावत, उधमसिंह नगर एवं देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है तथा शेष जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार पड़ने की संभावना बताई गई है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने 20 अगस्त को राज्य के चमोली, बागेश्वर एवं देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना तथा राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार पड़ने की संभावना व्यक्त की है ।

मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्य भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कें राजमार्ग में अवरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा पहाड़ी क्षेत्र में कहीं-कहीं नदी नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है इससे मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गुरु पूर्णिमा विशेष: सत्य, सेवा और साधना से ही सार्थक बनता है जीवन—सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी