Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड – मानसूनी बारिश तांडव के बीच मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट.. देखें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड – मानसूनी बारिश तांडव के बीच मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट.. देखें

Mohan Chandra Joshi July 5, 2024
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मूसलाधार बारिश जारी

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का दौर जारी है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ ही नदी नाले उफान पर है वहीं की सड़कें बंद हो गई है।
कुमाऊं में बारिश के चलते चम्पावत में एनएच समेत कई सड़कें बंद हो चुकी हैं। जिससे लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं।

बारिश के बीच चंपावत के एनएच पर स्वांला पर फिर से मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है। मलबा आने से करीब 250 यात्री भारी बारिश में फंस गए हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर टनकपुर के ककराली गेट पर चंपावत की तरफ जाने वाले वाहनों को रूक दिया है। टनकपुर एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम खाने के पैकेट और पानी की बोतल समेत अन्य जरूरी सामान के साथ मौके पर रवाना हो गए हैं।
पिथौरागढ़ जिले में मूसलाधार बारिश जारी है। मूसलाधार बारिश के कारण मालबा आने से जिले की 20 सड़कें बंद हैं। धारचूला तवाघाट गुंजी सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ ही कुछ पर्यटक भी फंसे हुए हैं। सड़कें बंद होने से लोगों को पैदल आवागमन करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।
लगातार हो रही बारिश के कारण धारचूला में काली नदी का जल स्तर चेतावनी लेवल से ऊपर जा चुका है। गाड़ गधेरे भी उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है। बारिश के बाद जिले में चार ग्रामीण सड़कें बंद हैं, इससे आठ हजार से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी

रुद्रप्रयाग में बारिश से केदारनाथ हाइवे पर स्थित सुरंग हुई क्षतिग्रस्त

अलकनंदा नदी का बढ़ा जल स्तर,

शिव मूर्ति डूबी, घाट हुए जल मग्न, आवासीय भवनों को बना खतरा,

रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग में कल रात बारिश आफत बनकर बरसी। बारिश के कारण रुद्रप्रयाग शहर में केदारनाथ हाइवे पर स्थित सुरंग का ऊपरी हिस्सा ढह गया। जबकि सुरंग के बीच में एक बड़ा छेद भी हो गया। फिलहाल इस रस्ते केदारनाथ धामा जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। यात्री बाईपास मोटरमार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। वही दूसरी ओर रात को हुई बारिश से शहर में कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति भी पैदा हो गई। वहीं बद्रीनाथ क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। घाट जलमग्न हो चुके हैं। बेलनी पुल के नीचे शिव मूर्ति डूब गई है और आवासीय घरों को खतरा पैदा हो गया है।

रुद्रप्रयाग में कल रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाइवे पर लगभग 50 मीटर लंबी सुरंग स्थित है। कल रात हुई बारिश से इस सुरंग का आगे वाला हिस्सा टूट गया। जबकि सुरंग के बीच में एक छेद भी हो गया। फिलहाल सुरंग से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। यात्री और स्थानीय लोगों के वाहन बाईपास मोटरमार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। सुरंग को खोलने का कार्य भी शुरू हो गया है। जिले में लगातार बारिश जारी है। बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा चल रही है। धाम में भी रुक रुक कर बारिश हो रही है।
वहीं बद्रीनाथ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी खतरे के निशान तक पहुंच गई है। नदी से सटे आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। बेलनी पुल के नीचे स्थित शिव की मूर्ति भी जलमग्न हो चुकी है। उफान पर बह रही अलकनंदा नदी में कूड़ा खचरा और बड़े बड़े पेड़ बहकर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र

सभासद सुरेंद्र रावत ने कहा कि केदारघाटी के साथ केदारनाथ धाम को जोड़ने वाली संगम स्थित सुरंग बंद हो चुकी है। यहाँ पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से सुरंग में बड़ा छेद हो चुका है और आवाजाही बंद हो चुकी है। नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। नदी किनारे बसे लोगों से सचेत रहने को कहा जा रहा है।

उत्तरकाशी – गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से फंसे कावड़िए, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 08 को निकाला सुरक्षित, बाकी के रेस्क्यू के लिए अभियान जारी।

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के पुलिस चौकी गंगोत्री द्वारा गुरुवार रात को एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चीड़वासा पुल टूट गया है, जिसमें लगभग 40 कावड़ियों नदी के दूसरे छोर पर फंस गए है।

उक्त सूचना पर आज प्रातः एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील

एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 08 किमी पैदल दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 कांवडियों को सकुशल निकाल लिया गया है। SDRF रेस्क्यू टीम इंचार्ज सावर सिंह द्वारा सैटेलाइट फ़ोन के माध्यम से बताया गया कि बाकी कांवड़ियों के रेस्क्यू के लिए SDRF टीम लगातार काम कर रही है, जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

मौसम विभाग ने दी अपडेट -डाक्टर बिक्रम सिंह मौसम निदेशक देहरादून

देहरादून‌ प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रहे भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने 5 और 6 जुलाई के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, खासकर कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं गढ़वाल क्षेत्र में भी अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट 24 से 48 घंटे तक जारी रहेगा ,मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि भारी बारिश के चलते आम जनता को सतर्क रहने की खास जरूरत है क्योंकि बीते कई दिनों से प्रदेश के अनेक हिस्सों में हो रही भारी बारिश के बाद भूस्खलन के साथ ही नदी नाले उफान पर हैं, ऐसे में नदी नालों के आसपास जान से बचें, साथ ही आवागमन अगर जरूरी हो तभी करें अन्यथा भारी बारिश के बीच सुरक्षित स्थान पर ही रहे ताकि जान माल का नुकसान ना हो, हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई से बारिश में कमी दर्ज होने की आशंका है।

Uttarakhand Weather Alert

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nowcast Uttarakhand Forced Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand Weather Alert Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड - मानसूनी बारिश के तांडव के बीच मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट.. देखें उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच स्कूलों में अवकाश Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
देहरादून में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता सामग्री वितरण Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोर्खाली समाज की महिलाओं के साथ। गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संस्कृति

गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिले Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

  • उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच स्कूलों में अवकाश Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद

  • भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

  • देहरादून में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता सामग्री वितरण Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता

  • सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोर्खाली समाज की महिलाओं के साथ। गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • संस्कृति

    गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,418)
  • उधमसिंह नगर (1,331)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,000)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (728)
  • देहरादून (11,202)
  • नैनीताल (6,516)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,194)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,159)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (932)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी