Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर सीएम धामी बोले—विकसित भारत का संकल्प साकार, उत्तराखंड बना सबसे बड़ा लाभार्थी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर सीएम धामी बोले—विकसित भारत का संकल्प साकार, उत्तराखंड बना सबसे बड़ा लाभार्थी

सीएम धामी ने पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर कहा कि विकसित भारत का विजन साकार हो रहा है और उत्तराखंड को विकास परियोजनाओं से बड़ा लाभ मिला है।
Mohan Chandra Joshi June 8, 2026
सीएम धामी प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर बयान देते हुए।

सीएम धामी ने पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को विकास की नई ऊंचाई बताया।

ख़बर शेयर करें -


सीएम धामी ने कहा—मोदी नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयां छुईं, उत्तराखंड में दो लाख करोड़ की परियोजनाओं से ‘नवोदय’ की ओर बढ़ रही देवभूमि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में लगातार 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर, प्रधानमंत्री सहित देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना सच हो रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड भी नवोदय का संकल्प पूरा कर रही है।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज तीव्र विकास कर रहा है। पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ पक्के घर, 81 करोड़ लोगों को हर माह मुफ्त राशन, 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के तहत निशुल्क उपचार की सुविधा और 40 लाख करोड़ रुपये का गारंटी मुक्त मुद्रा ऋण—यह सब अंत्योदय को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा मनीषी ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले सात दशक तक देश में कुल 3.2 करोड़ घरों में ही नल से पेयजल आपूर्ति हो पा रही थी, अब यह आंकड़ा चार गुना से अधिक बढ़कर 16 करोड़ तक पहुंच गया है। 2014 तक देश के केवल 5 शहर ही मेट्रो ट्रेन से जुड़े थे, अब इन शहरों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। मेट्रो रेल नेटवर्क भी 248 किलोमीटर से बढ़कर 1155 किलोमीटर हो गया है।

दुनिया का नेतृत्व कर रहा भारत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया को हर क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान कर रहा है। दुनिया के कुल डिजिटल लेन-देन का 56 प्रतिशत अकेले भारत में हो रहा है। कभी अपनी रक्षा जरूरतों के लिए विदेशों पर निर्भर रहने वाला भारत आज रक्षा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अंतरिक्ष से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्टार्टअप से लेकर सेमीकंडक्टर निर्माण तक, भारत आत्मनिर्भरता के नए अध्याय लिख रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी वंदन के अपने संकल्प को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन दिया है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत की यही नारी शक्ति दुश्मन देश पर भारी पड़ी। कभी देश बाह्य प्रायोजित आतंकवाद के साथ ही देश के अंदर पलने वाले नक्सल आतंक का शिकार था, आज देश नक्सल हिंसा को निर्णायक रूप से नियंत्रित करने के साथ-साथ सीमा पार स्थित आतंकी ढांचों को निशाना बनाने का साहस भी रखता है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड बना सबसे बड़ा लाभार्थी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का जो राष्ट्रीय विजन आकार ले रहा है, उसका प्रभाव देश के प्रत्येक राज्य में दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड इसका एक सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाने योग्य साबित हुआ है। केंद्र सरकार के सहयोग से आज उत्तराखंड में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है, जबकि 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे ने दिल्ली – देहरादून के बीच दूरी और समय, दोनों को कम कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से वर्तमान में सितारगंज–टनकपुर, पौंटा साहिब–देहरादून, भानियावाला–ऋषिकेश, काठगोदाम–लालकुआं–हल्द्वानी बाईपास तथा रुद्रपुर बाईपास जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न

रेल का सपना सच होने के करीब
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विशेष प्रयासों आज ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेजी से पूर्णता की ओर बढ़ रही है, इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार ने टनकपुर–बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रदेश के 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उत्तराखंड में हवाई सेवाएं भी सुदृढ़ हुई हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से जॉलीग्रांट, पंतनगर और पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तार किया जा चुका है। उड़ान योजना के तहत प्रदेश में 18 हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 12 पर सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। वर्ष 2022 तक जहां राज्य में केवल दो हेलीपोर्ट थे, वहीं आज उनकी संख्या बढ़कर सात हो चुकी है। हेलीपैड की संख्या भी लगभग दोगुनी होकर 118 तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

आध्यात्मिक पर्यटन को नई पहचान
अपने संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से पर्वतमाला परियोजना के माध्यम से उत्तराखंड में रोपवे नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। गौरीकुंड से केदारनाथ और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे परियोजनाएं प्रदेश के पर्यटन और तीर्थाटन को नई दिशा देंगी। चारधामों के साथ-साथ उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों के पुनरोद्धार और पुनर्विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पुनर्विकास परियोजनाएं तथा मानसखंड मंदिर माला मिशन इसके उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से जमरानी, सौंग और लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिससे सिंचाई, पेयजल और ऊर्जा के क्षेत्र में दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होंगे। किच्छा में एम्स सैटेलाइट सेंटर का कार्य प्रारंभ हो चुका है। एम्स ऋषिकेश में देश की पहली हेली एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है, जो आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक अभिनव पहल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सब विकसित भारत के अमृतकाल में प्रवेश कर चुके हैं, ऐसे में उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह इस परिवर्तन यात्रा का सक्रिय सहभागी बने। तभी प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक एक विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व का मार्गदर्शन करने वाला राष्ट्र बन सकेगा।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #Development #PMModi #PushkarSinghDhami #UttarakhandDevelopment #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #ViksitBharat

Related Stories

यूटीयू पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता। Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते अतिथि एवं उपस्थित छात्र-छात्राएं। Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
देहरादून में उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की नई योजनाओं का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं के लिए एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
पुलिस लाइन देहरादून में एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
उत्तराखंड में सक्रिय मानसून के बीच बारिश, चार जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • यूटीयू पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता। Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

  • चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते अतिथि एवं उपस्थित छात्र-छात्राएं। Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न

  • देहरादून में उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की नई योजनाओं का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ

  • देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं के लिए एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

  • पुलिस लाइन देहरादून में एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (454)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,879)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,448)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,925)
  • नैनीताल (6,406)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (963)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,095)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की