Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से आहत प्रेमी ने उठाया यह खौफनाक कदम
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

उत्तराखंड- प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से आहत प्रेमी ने उठाया यह खौफनाक कदम

Mohan Chandra Joshi October 25, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • गोली लगे शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा , दर्ज मुकदमे की विवेचना जारी

Udham Singh Nagar: काशीपुर। गन्ना सोसायटी परिसर में मिले युवक के गोली लगे शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या नहीं बल्कि प्रेमिका का विवाह कहीं और तय होने के चलते आत्महत्या की थी। हालांकि इस मामले में दर्ज मुकदमें में विवेचना जारी है।

काशीपुर । टांडा उज्जैन निवासी गिरीश ठाकुर की हत्या नहीं हुई थी उसने आत्महत्या की थी। एएसपी ने आज इस मामले का खुलासा करते हुए ये जानकारी दी। गिरीश ने बीते रोज अपने एक मित्र से सल्फाज मंगवाने की भी कोशिश की थी। एएसपी ने बताया कि गिरीश ने प्रेम प्रसंग में असफल होने पर खुदकुशी की थी।

बता दें कि बीते रोज गिरीश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला था। परिजनों ने उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाकर आक्रोश जताया था।

आक्रोश को देखते हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया। अपने कार्यालय में एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक युवक गिरीश के बारे में मिली जानकारी और तथ्यों से पता चला कि पिछले कुछ समय से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर कुछ दिन बाद युवती की शादी होने वाली है। इस वजह से गिरीश परेशान हो गया था और उसने खुदकुशी जैसा भयानक फैसला ले लिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि टांडा उज्जैन क्षेत्र में गन्ना सोसायटी गेट के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर टांडा उज्जैन पुलिस चौकी प्रभारी मनोज जोशी, एसआई कंचन पडलिया अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव शुगर फैक्ट्री रोड स्थित गन्ना सोसायटी के कैंपस के अंदर सड़क की तरफ स्थित दीवार के पास सागौन के पेड़ के नीचे पीठ के बल चित पड़ा था, जिसके दाहिनी कनपटी पर गोली के घाव के निशान थे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

मृतक की पहचान 20 वर्षीय गिरीश ठाकुर पुत्र विजय सिंह निवासी टांडा उज्जैन के रुप में हुई। शव के पास ही एक 315 बोर का तमंचा पड़ा था, जिसके अंदर नाल में एक खोखा राउंड फंसा मिला था। मृतक के पिता द्वारा बाईस्तबा छह व्यक्तियों व 30 अन्य अज्ञात द्वारा उसके पुत्र की हत्या करवाने के आरोप में पुलिस को तहरीर सौंपी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पूछताछ का विवरण–

विवेचना में सामने आया कि मृतक गिरीश को 23 अक्टूबर की शाम टाँडा चौराहा पर एक क्लीनिक के बाहर आटो में बैठा देखा गया था। पुलिस ने क्लीनिक पर जाकर सीसीटीवी फुटेज चैक करते हुए आसपास के लोगों को बुलाकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान पवन पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी टाँडा उज्जैन ने पुलिस को बताया कि गिरीश मुझे क्लीनिक के बाहर आटो पर बैठा मिला और उसने कहा कि तू नितिन उर्फ जावेद के खोखे पर जा। वहां तुझे नितिन कोई सामान देगा वो लाकर मुझे दे देना। गिरीश के कहने पर मैं नितिन के खोखे निकट रेलवे फाटक गन्ना मिल रोड पर गया।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

वहाँ पहुंचने पर नितिन ने उसे एक तमंचा दिया जिसे लेकर मैं गिरीश के पास गया तो गिरीश ने मुझसे कहा कि अभी इसे अपने पास ही रख। दो लड़के बाइक पर आएंगे, उन्हे यह तमंचा दे देना और वह तुझे दूसरा सामान दे देंगे। करीब 5 मिनट बाद बाइक पर पहुंचे लड़को को मैंने तमंचा दे दिया। उन लड़कों ने एक नया तमंचा मुझे दिया जो मैनें गिरीश को दे दिया और फिर मैं अपने घर चला गया। अगले दिन गिरीश के पिता व भाई मेरे पास आये और कहा कि गिरीश रात से गायब है। इस पर मैंने उन्हे पूरी बात बताई तो उन्होंने मुझसे कहा कि इस बात का जिक्र किसी से मत करना। पवन से पूछताछ के बाद नितिन उर्फ जावेद पुत्र स्व. लाल सिंह से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह रिश्ते में गिरीश का चाचा लगता है। रविवार को गिरीश मेरी दुकान पर मुझे एक तमंचा देकर गया था। जो कि बाद में पवन ले गया। तमंचे के लेनदेन की पुष्टि सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से भी हो रही है। फुटेज में गिरीश अकेले शुगर मिल रोड की तरफ जाता दिख रहा है। उधर मृतक गिरीश के मोबाईल से ली गई सीडीआर के आधार पर शिवम यादव पुत्र कलुवा सिंह निवासी खड़कपुर देवीपुरा से पूछताछ की गयी तो उसनेे बताया कि गिरीश ने उसे कल कई बार कॉल की थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

वह दिन मे मुझे मिला भी था, जोे कह रहा था कि तेरी खेती की जमीन है। क्या तेरे पास सल्फास मिलेगा? मैने उससे पूछा सल्फास क्यों चाहिये? तो उसने फोन काट दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक गिरीश की जेब से उसका मोबाईल दौराने पंचायतनामा कार्यवाही बरामद हुआ था। जिसे चैक करने पर मृतक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर घटना से पूर्व एक वीडियो सॉंग मां मुझे माफ करना मैं तेरा हो नहीं पाया, अपलोड किया था। मृतक गिरीश के मोबाईल में व्हाट्सअप चैक करने पर फोन में एक महिला जिसके बारे में जाँच करने पर प्रकाश में आया कि उक्त महिला को मृतक ने अपने नम्बर से व्हाट्सअप में लिखा है, कल कुछ बड़ा सुनने को मिलेगा। इस प्रकार के मैसेज मिले है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का होना पाया गया। गिरीश की प्रेमिका का विवाह कही और तय होने के कारण अत्महत्या करना पाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना जारी है। गुण दोष के आधार पर विवेचना का निस्तारण किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Udam Singh nagar Udham Singh nagar Udham Singh Nagar News Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से आहत प्रेमी ने उठाया आत्मघाती कदम उत्तराखंड- प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से आहत प्रेमी ने उठाया यह खौफनाक कदम देवभूमि उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

  • Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

  • पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

  • उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (468)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,547)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,275)
  • नैनीताल (6,544)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून