Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस में भी उठने लगे बगावत के सुर , पढ़िए इस पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस में भी उठने लगे बगावत के सुर , पढ़िए इस पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा

Mohan Chandra Joshi January 24, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • गंगोलीहाट , उत्तरकाशी , यमुनोत्री , रुद्रप्रयाग , कपकोट समेत कई जगह बगावत की आशंका

पिथौरागढ़। टिकटों को लेकर जहां बीजेपी में हंगामा मचा हुआ है और बगावत का दौर जारी है वही अब कांग्रेस में भी बगावत और नाराजगी यहां शुरू हो गई हैं गंगोलीहाट से पूर्व विधायक नारायण राम आर्य भी उन्हें टिकट न दिए जाने से खासे नाराज है नारायण राम आर्य ने साफ तौर पर कहा कि
“कांग्रेस का पतन होने का मुझे दुख है” उनके अनुसार मुझे टिकट ना देकर कांग्रेस ने गलत काम किया है उनके अनुसार 2016 में जब हरीश रावत सरकार टूट के करीब थी तब हम तमाम विधायकों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया लेकिन आज हमें टिकट तक नहीं दिया गया और एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया गया जो ना केवल गंगोलीहाट से बाहर का रहने वाला है बल्कि अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ भी निर्दलीय चुनाव लड़ चुका है…नारायण राम आर्य।

कांग्रेस के पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने वीडियो जारी कर टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर कर दी है। हालांकि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा कि अस्वस्थ होने के बाद भी वह 2016 में संकट में आई कांग्रेस सरकार के साथ थे। अस्वस्थ होने के बाद भी उन्हें हरीश रावत ने एक माह तक मुख्यमंत्री आवास के एक कमरे में और फिर विभिन्न स्थानों में रखा। जिसे वह अपना आका मान कर चल रहे थे, वो ही चुनाव समिति के अध्यक्ष हैं, इसके बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया।

इससे स्पष्ट है वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में कोई सम्मान नहीं रहा। आज एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया गया जो यहां का स्थायी निवासी भी नहीं है। जिसने पांच बार कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा उन्हें धनबल के आधार पर ही टिकट मिला है। उन्होंने कहा कि इस तरह से कांग्रेस नहीं चलेगी और कांग्रेस के पतन का उन्हें दुख है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से राज्य के कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची को देखने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत; आठ साल की बच्ची समेत छह घायल

यमुनोत्री में सामूहिक इस्तीफा ,बगावत में उतरे दावेदार

उत्तरकाशी: जनपद की यमुनोत्री विधानसभा सीट से कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को टिकट दिया है, जिसके बाद साल 2017 में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे संजय डोभाल के समर्थन में सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है।

कांग्रेस के निवर्तमान ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी सजंय डोभाल ने कांग्रेस हाईकमान पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जिस कांग्रेस को वह गांधी की कांग्रेस समझते थे, वह भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर 5 करोड़ रुपए में टिकट बेचने का आरोप लगाया है। इसलिए अब वो निर्दलीय चुनाव लड़कर कांग्रेस को सबक सिखाएंगे।

वहीं, कार्यकर्ताओं के समर्थन को देखते हुए और टिकट न मिलने से दुःखी संजय डोभाल ने कहा कि जब यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस का नामोनिशान नहीं था। उस समय उन्होंने कांग्रेस पार्टी को दोबारा मजबूती के साथ खड़ा किया, लेकिन आज मेहनत को नहीं बल्कि धनबल को बढ़ावा देकर कार्यकर्ता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। पार्टी ने 50 से 60 करोड़ रुपये का गबन करने वाले भ्रष्टाचारी को प्रत्याशी बनाया है।

  • पौड़ी और रुद्रप्रयाग में उठने लगे विरोध के सुर
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: टिहरी के गूलर में भीषण बस हादसा, नौ यात्रियों की मौत; 26 घायल


विधानसभा सीट पौड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद पार्टी में विरोध के सुर मुखर हो गए हैं। टिकट की दौड़ में शामिल पार्टी की अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य ने पार्टी छोड़ने का एलान किया है। वहीं पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद दसोनी ने टिकट आवंटन के फॉर्मूले पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस महिला प्रदेश महामंत्री व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने रुद्रप्रयाग विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इसके अलावा सहसपुर मेें भी बगावत की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बता दें कि कांग्रेस ने अभी दूसरी लिस्ट जारी नहीं की है बाकी 17 प्रत्याशियों की घोषणा होनी है।

इसे भी पढ़ें—

  • कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बगावत पर उतरे , टिकट के लिए रुपये देने का आरोप

बागेश्वर। कांग्रेस के प्रदेश महामंंत्री बालकृष्ण भट्ट इतने नाराज हो गए कि उन्होंने यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस में टिकट के लिए रुपये देने पड़ते हैं।

दरअसल हाल ही कांग्रेस ने 53 प्रत्याशियों के नाम ​घोषित किए थे. इस लिस्ट में बालकृष्ण भट्ट का नाम नहीं था, इससे वे काफी आहत हुए और पार्टी से नाराज भी हो गए. 2017 में वे पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं. लेकिन वह ​कम मतों के अंतर से हार गए थे. तब उन्हें 19225 वोट हासिल हुए थे और भाजपा के चंदनराम दास से वे 14567 वोटों से हार गए थे. शायद यही कारण रहा कि पार्टी ने इस बार उन पर दांव खेलना मुनासिब नहीं समझा.

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान

ललित फर्स्वाण पर आरोप
दूसरी तरफ सोमेश्वर में कांग्रेस ने दो-दो बार हारे प्रत्याशियों को फिर से टिकट दिया है. ऐसे में बालकृष्ण का कहना है कि यह सब जानबूझकर किया गया है. उनका आरोप है कि कपकोट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने उनका टिकट कटवाया है. साथ ही उनका यह भी आरोप है कि राहुल गांधी के कार्यालय से उनसे टिकट के ऐवज में रुपये मांगे गए थे. उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन पूर्व उन्हें दिल्ली से फोन आया था. तनिष्क सिंह ने कहा कि वह पार्टी को ढाई लाख रुपये भेज दें. उन्हें बैंक खाता नंबर दिया जाएगा, लेकिन खाता नंबर नहीं आया.

देंगे सामुहिक इस्तीफा
कांग्रेस के इस दोहरे बर्ताव से आहत भट्ट का कहना है कि उनके साथ पार्टी ने अन्याय किया है. उन्होंने कहा कि वह बागेश्वर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा सोमवार को पार्टी कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा भी देंगे. भट्ट का कहना था कि उन्होंने पांच साल तक धरातल पर काम किए हैं. पार्टी को मजबूत बनाया है. लोगों की समस्याओं के लिए भूख हड़ताल की. गरीब, असहाय लोगों की मदद के लिए खड़े रहे. लेकिन अब पार्टी ने उनके साथ ऐसा किया।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड पढ़िए इस पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा

Related Stories

उत्तराखंड में 24 नवंबर तक शुष्क मौसम, दिन में धूप और सुबह-शाम बढ़ती ठंड की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
उत्तराखंड में 2200 से अधिक सरकारी पदों पर प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
ग्राफिक एरा भीमताल में गूगल में 61.36 लाख के पैकेज पर चयनित छात्र कार्तिकेय वारियाल को सम्मानित करते चेयरमैन डा. कमल घनशाला Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
उत्तराखंड शासन का छह IAS अधिकारियों के विभागीय फेरबदल और नई जिम्मेदारियों से संबंधित शासनादेश। Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
उत्तराखंड में 1694 सरकारी पदों पर भर्ती का प्रतीकात्मक चित्र Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में बोलेरो वाहन खाई में गिरने से चार लोगों की मौत और छह घायल Rudraprayag News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत; आठ साल की बच्ची समेत छह घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत; आठ साल की बच्ची समेत छह घायल

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में 24 नवंबर तक शुष्क मौसम, दिन में धूप और सुबह-शाम बढ़ती ठंड की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान

  • उत्तराखंड में 2200 से अधिक सरकारी पदों पर प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका

  • ग्राफिक एरा भीमताल में गूगल में 61.36 लाख के पैकेज पर चयनित छात्र कार्तिकेय वारियाल को सम्मानित करते चेयरमैन डा. कमल घनशाला Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

  • उत्तराखंड शासन का छह IAS अधिकारियों के विभागीय फेरबदल और नई जिम्मेदारियों से संबंधित शासनादेश। Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

  • उत्तराखंड में 1694 सरकारी पदों पर भर्ती का प्रतीकात्मक चित्र Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (488)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,165)
  • उधमसिंह नगर (1,371)
  • क्राइम (3,615)
  • खेल (371)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (473)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (785)
  • देहरादून (11,549)
  • नैनीताल (6,694)
  • पर्यटन (233)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (325)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,257)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,186)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (543)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (670)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (966)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू