Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, पढ़िए खास बिंदु
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, पढ़िए खास बिंदु

Mohan Chandra Joshi February 9, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • लव जिहाद पर बनेगा और सख्त कानून , 24000 नौकरियां दी जाएंगी तुरंत , हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के दृष्टि पत्र -2022 का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नवमोचन कर दिया है। आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक समेत सांसद मौजूद रहे। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने पहाड़ी टोपी भी पहनी।

भाजपा की दृष्टि पत्र 2022 के संयोजक रमेश पोखरियाल निशांक का संबोधन।

पहली बार जनता के सुझावो को शामिल किया है।

दृष्टि पत्र तैयार करने के लिए जनता के साथ ही तमाम वर्ग के लोगो से सुझाव लिया गया।

लोगो से जानकारी मांगी गई कि वो किस तरह का उत्तराखंड चाहते है।

उत्तराखंड राज्य को आदर्श राज्य बनाने की दिशा को ये दृष्टि पत्र तय करेगा।

प्रदेश की तमाम मूल भूत जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए तमाम काम किया गए है।

प्रदेश को ऑर्गेनिक मिशन के रूप में आगे ले जाने के लिए इसमे जिक्र किया गया है।

मानस मंदिर मिशन माला के तहत प्रदेश के प्राचीन मंदिरों को व्यवस्थित, किया जाएगा।

हरिद्वार मिशन मायापुरी चलाया जाएगा।

निर्धन महिलाओं को 3 सिलेंडर दिया जाएगा। साथ ही निर्धन महिलाओं को 2 हज़ार रुपये दिए जायेगें।

नए कॉलेज खोलने, छात्राओं को साईकल देने, समेत शिक्षा व्यवस्था को और सुदृण करने पर जोर दिया गया है।

सकल चिकित्सालय पर जोर।

प्रदेश के तमाम हिस्सो में रोपवे की मिलेगी सौगात।

इको टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड बनाया गया है।

उद्योग और अर्थव्यवस्था को शामिल किया गया है।

बेरोजगारों को रोजगार देने के बिंदु को शामिल किया गया है।

असंगठित मजदूरों का 5 लाख रुपये तक का बीमा

धर्मानांतरण और लव जिहाद पर बनेगा सख्त कानून

चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
– हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
– पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
– स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
– किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।

महिला सशक्तिकरण पर जोर:

निर्धन परिवारों की महिला मुखियाओं को हर महीने 500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी. प्रमुख औद्योगिक शहरों में कार्यरत महिलां के लिए 10 नए महिला आवासा बनाए जाएंगे. राज्य भर में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष बनाया जाएगा.कानून व्यवस्था: लव जिहाद कानून को और कठोर किया जाएगा. इसके साथ ही महिला थानों की संख्या को दोगुना करते हुए 100 महिला पेट्रोलिंग कारों की शुरुआत की जाएगी. उधमसिंह नगर और हरिद्वार में तीन नई सशस्त्र पुलिस बटालियन बनाई जाएंगी.

युवा एवं रोजगार पर जोर:

युवाओं के रोजगार के लिए 50 हजार सरकारी नौकरियां होंगी. 24 हजार नौकरियां तुरंत दी जाएंगी. युवाओं के लिए मॉडल करियर सेंटर खोले जाएंगे. ऑनलाइन आधुनिकीकरण रोजगार कार्यालय के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. IAS, IPS, IFS अधिकारी, विशेषज्ञों द्वारा प्रतियोगी परीक्षार्थियों को प्रशिक्षण और सलाह दी जाएगी. राज्य भर में समर्पित सैनिक प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें

उत्तराखण्ड बीजेपी के दृष्टि पत्र के विमोचन कार्यक्रम से लाइव। #UttarakhandWithBJP https://t.co/cWQvfyDpAF

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) February 9, 2022

पढ़िए भाजपा का पूरा दृष्टिपत्र—-

भाजपा सरकार का संकल्प है अवैध कब्जे से हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तन के खिलाफ सख्त अध्यादेश लाना जिसके फलस्वरूप विषयों की जांच एवं समाधान के लिए एक अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाएगादेवभूमिदृष्टिपत्र

भाजपा सरकार का संकल्प है हिम प्रहरी योजना के तहत राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों एवं युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकटवर्तीय जिलों में बसने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगीदेवभूमिदृष्टिपत्र

भाजपा सरकार का संकल्प है देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम और संग्रहालय का निर्माण समय बद्ध तरीके से पूरा करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है पूर्व सैनिकों को ऋण प्रदान करने के उद्देश्य से, भाजपा सरकार जनरल बिपिन सिंह रावत पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट की स्थापना करेगी, इस प्रकार 5 लाख रुपये तक के ऋण के लिए 50% की सीमा तक गारंटीकृत कवर प्रदान करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है मेजर सोमनाथ शर्मा स्किल सर्टिफिकेशन पहल के माध्यम से पूर्व सैनिकों द्वारा अर्जित कौशल के प्रमाणीकरण की सुविधा प्रदान करेगी ताकि उनके लिए उच्च कुशल नौकरियां लेना आसान हो सके #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है मूल की तर्ज पर सहकारी समितियों का निर्माण कर डेयरी किसानों और बागवानों की आय बढ़ाएगी, साथ ही एक कृषि निर्यात नीति भी लाएगी जिसका उद्देश्य उत्तराखण्ड को उत्तर भारत का बागवानी और डेयरी हब बनाना होगा #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है उत्तराखण्ड के प्रत्येक गांव में एक संग्रह केंद्र के साथ प्रत्येक ब्लॉक में डेयरी सहकारी समितियों की स्थापना के लिए 500 करोड़ रुपये की कोष निधि का गठन करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है राज्य भर में पचास अत्याधुनिक कृषि गोदाम और कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं के निर्माण में निवेश करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का कोष बनाएगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक मिशन को मजबूत करेगी और एक अखिल भारतीय बाजार बनाने हेतु “उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक्स” ब्रांड बनाएगी। उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक्स आउटलेट राज्य के हर प्रमुख पर्यटन स्थल के साथ-साथ अन्य राज्यों की राजधानियों में स्थापित भी करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है प्रत्येक जिले में डॉक्टर, लैब तकनीशियन, एक्स-रे, ईसीजी और रक्त परीक्षण सुविधा से युक्त 1 सचल अस्पताल का संचालन करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है राज्य में ‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना लागू करेगी जिसके अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे 6000 रुपए के साथ प्रतिवर्ष में 2,000 रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है हर जिले के एक अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में परिवर्तित करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है राज्य में वर्तमान जन औषधि केंद्रों की संख्या को 190 से बढ़ाकर 400, दोगुनी करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति एन.ई.पी. (N.E.P.) -2020 को लागू करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य बने #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए प्रत्येक पंचायत में अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोला खोलेगी और उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में सी.बी.एस.ई. पैटर्न को लागू करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है 45 नए हॉटस्पॉट पर फोकस कर राज्य में पर्यटकों की संख्या तिगुनी करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है 5 शहरों को मसूरी एवं नैनीताल जैसे पर्यटक स्थलों की तरह उन्नत करने के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का निर्माण करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है भाजपा सरकार ‘ईको टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड’ के माध्यम से पूरे उत्तराखण्ड के 20 दर्शनीय स्थलों को पर्यावरण केंद्रित पर्यटन (ईको-टूरिज्म) हॉटस्पॉट में विकसित करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है उत्तराखण्ड में बेरोजगारी की समस्या को हल करने के लिए, भाजपा सरकार ‘मुख्यमंत्री प्रशिक्षु योजना’ प्रारम्भ करेगी जिसके अन्तर्गत बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपए प्रतिमाह तक की राशि प्रदान की जाएगी जो कि केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है उत्तराखण्ड की जलवायु उपयुक्तता और केंद्र सरकार की पी.एल.आई. योजना का लाभ उठाकर राज्य को पूरे उत्तर भारत के सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और डेटा सेंटर हब में बदलेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है “मिशन हिमवंत” के अंतर्गत सुनिश्चित करेगी कि भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण उत्तराखण्ड के लोगों के जीवन, आजीविका और संपत्ति के नुकसान का न्यूनीकरण करने हेतु आवश्यक कदम उठाने के साथ साथ सड़क किनारों की ढलानों का स्थिरीकरण करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है “हर घर नल से जल” योजना के माध्यम से 100% नल-जल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना, प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में नल जल कनेक्टिविटी 51.83% सुनिश्चित की जा चुकी है जो 3 साल पहले महज 8.58% थी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है सड़क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए “मेरा गांव, मेरी सड़क योजना” के माध्यम से राज्य के सभी ग्रामीण क्षेत्रों को पक्की सडकों से जोड़ेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है उत्तराखंड की सभी सड़कों को चरणबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत कंक्रीट सड़कों में अपग्रेड किया जाएगा #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है शहरी बुनियादी ढांचा विकास कोष की स्थापना करेंगे । जिसके माध्यम से राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में उच्च प्रभाव वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए फण्ड एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएँगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है उत्तराखण्ड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करते हुए, भाजपा सरकार निर्धन परिवारों की महिला मुखियाओं को सहायता राशि प्रदान करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है उत्तराखण्ड के असंगठित मजदूरों और गरीबों को 6,000 रुपये तक की पेंशन और 5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है लव जिहाद और धर्मान्तरण के विरुद्ध बने हुए कानून में संशोधन कर उसे और कठोर बनाएगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है चार धाम सर्किट से जुड़े सभी तीर्थ केंद्रों पर भौतिक बुनियादी ढांचे और परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है गढ़वाल के चार धाम परियोजना की तर्ज पर कुमाऊं के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए “मानसखंड मंदिर माला मिशन” की शुरुआत की जाएगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है हरिद्वार को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी और विश्व में आध्यात्मिक पर्यटन के लिए सबसे बड़े स्थल के रूप में बदलने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे के साथ “मिशन मायापुरी” शुरू करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है 10 पहाड़ी जिलों में बेहतर और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए रोपवे परिवहन नेटवर्क “पर्वत माला परियोजना” शुरू करेगी#देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है विश्व स्तर के खेल बुनियादी ढांचे का निर्माण कर देवभूमि को ‘सशक्त खेलभूमि’ के रूप में विकसित करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है ओलंपिक खेलों के लिए स्वर्ण पदक विजेता तैयार करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में प्रशिक्षण अकादमी युक्त एक स्टेडियम का निर्माण करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर और अन्य प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के माध्यम से राज्य को एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र में बदला जा सके। #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है उत्तराखण्ड में ‘एक राज्य, एक मंजूरी, एक अनुपालन’ की नीति को लागू करेगी, जिसमें राज्य के सभी औद्योगिक और वाणिज्यिक तंत्र को रोजगार सृजन के उद्देश्य से एक पोर्टल पर लाया जाएगा #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है गरीबों को आवास सुनिश्चित करने हेतु, प्रधानमंत्री आवास परियोजनाओं को फास्ट ट्रैक मिशन मोड पर पूरा करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में सी.बी.एस.ई. से मान्यता प्राप्त अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोले जाएंगे #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है कि ड्रग का कारोबार करने वाले दोषियों की सभी चल एवं अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा तथा इन जब्त सम्पतियों का उपयोग ड्रग रिहैबिलिटेशन सुविधाओं को फंड करने के लिए किया जाएगा #देवभूमिदृष्टिपत्र
भाजपा सरकार का संकल्प है की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगी, मेडिकल सीटों की क्षमता में 30% की वृद्धि करेगी और कुमाऊं में एम्स का एक सैटेलाइट केंद्र स्थापित करेगी #देवभूमिदृष्टिपत्र

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के येलो अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
हरिद्वार में 16 सितंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले की जानकारी Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
ऊधम सिंह नगर महविश हत्याकांड में पुलिस गिरफ्त में आरोपी Udham Singh Nagar Crime: युवती हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; तमंचा बरामद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: युवती हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; तमंचा बरामद

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
हरिद्वार में घरेलू विवाद के बाद पिता पर हमले का प्रतीकात्मक दृश्य Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
देहरादून में बैंककर्मी पर फायरिंग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
अल्मोड़ा नंदा देवी मंदिर में मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • संस्कृति

Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के येलो अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें

  • हरिद्वार में 16 सितंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले की जानकारी Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका

  • ऊधम सिंह नगर महविश हत्याकांड में पुलिस गिरफ्त में आरोपी Udham Singh Nagar Crime: युवती हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; तमंचा बरामद
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: युवती हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; तमंचा बरामद

  • हरिद्वार में घरेलू विवाद के बाद पिता पर हमले का प्रतीकात्मक दृश्य Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा

  • देहरादून में बैंककर्मी पर फायरिंग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,495)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,515)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,238)
  • नैनीताल (6,535)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका Job Fair Haridwar: 16 सितंबर को रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका Udham Singh Nagar Crime: युवती हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; तमंचा बरामद Udham Singh Nagar Crime: युवती हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; तमंचा बरामद Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप