उत्तराखंड – यहां मासूम को आंगन से उठा ले गया बाघ, परिवार में कोहराम
जंगल से बरामद हुआ शव , इलाके में मचा हड़कंप

Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून जिले से दुखद खबर सामने आ रही है यहां देहरादून के सिंगली गांव में बाघ की धमक से दहशत बनी हुई है। बाघ एक चार साल के बच्चे को आंगन से उठाकर ले गया। बच्चे को बाघ के ले जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बच्चे का शव जंगल से बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है। थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली घर के आंगन में था। तभी वहां अचानक बाघ आया और बच्चे पर झपट्टा मार दिया। इसके बाद वह उसे उठाकर ले गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने तत्काल सभी थाना प्रभारी, सीओ को बुलाकर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग शुरू कराई। रातभर कांबिंग के बाद बच्चे का शव तड़के जंगल से बरामद हुआ। इधर घटना से बच्चे के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं गांव में दहशत का माहौल है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


