Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड बन रहा है सुनियोजित विकास मॉडल प्रदेश- मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति

उत्तराखंड बन रहा है सुनियोजित विकास मॉडल प्रदेश- मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi November 23, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • मुख्यमंत्री अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयोजित उत्तराखण्ड दिवस में हुए शामिल।
  • ऐसे आयोजनों को बताया राज्यों की संस्कृति एवं प्रगति से परिचित होने का माध्यम।
  • उत्तराखण्ड के विकास में राज्य के साथ प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों का बड़ा योगदान।
  • हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं प्रवासी उत्तराखण्डवासी।

नई दिल्ली ,/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान मे चल रहे 41वें भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के तहत उत्तराखण्ड पवेलियन में उत्तराखण्ड दिवस समारोह एवं इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नाट्यशाला थियेटर में उत्तराखण्ड के लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस वर्ष व्यापार मेले की थीम “वोकल फार लोकल, लोकल टू ग्लोबल” रखी गयी है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास में उत्तराखण्ड के साथ प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों का बड़ा योगदान है। राज्य के विकास की यह हम सबकी सामूहिक विकास यात्रा है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रवासी उत्तराखण्डवासी हमारे राज्य के ब्रांण्ड अम्बेसडर हैं। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला जैसे आयोजन विभिन्न राज्यों की प्रगति से परिचित का अवसर प्रदान करते हैं। यह व्यापार मेला उत्तराखण्ड के लोगों की जीवन्त सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उत्तराखण्ड पवेलियन में “वोकल फार लोकल, लोकल टू ग्लोबल” थीम के अनुसार उत्तराखण्ड में हो रहे सतत विकास का प्रस्तुतीकरण, राज्य सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी के साथ-साथ प्रदेश के हथकरघा एवं हस्तशिल्प, राज्य के कृषि एवं उद्यान क्षेत्र के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है, जिससे राज्य को पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश के लिए अच्छी कानून व्यवस्था, स्वच्छ पर्यावरण, रेल, सड़क तथा वायु परिवहन की सुविधाए सस्ती एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा अप्रदूषित जल संसाधन उपलब्ध हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश को निवेश के लिए एक सर्वाधिक उपयुक्त डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार सक्रियता के साथ प्रयास किया जा रहा है। विगत वर्षो में हमारे द्वारा निवेश के अनेक अवसरों के अधिकाधिक उपयोग का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य निवेशकों के लिए न केवल एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में प्रतिस्थापित हुआ है। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की दिशा में राज्य सरकार सतत प्रयत्नशील है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश और देशवासियों में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत हुई है। समरस, समर्थ एवं शक्तिशाली भारत की पहचान देश व दुनिया में हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का कार्य कर ही है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं केन्द्र सरकार के सहायोग से प्रदेश में रेल लाइन के निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। रोड़ नेटवर्क, चारधाम, ऑलवेदर रोड, भारत माला श्रृंखला की सड़कें एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ने का कार्य कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: CM Helpline-1905 की समीक्षा में सीएम धामी का सख्त संदेश, जन शिकायतों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 5 नवम्बर, 2021 को बाबा केदार की भूमि से कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा, इसी का प्रतिफल है कि इस बार चारधाम यात्रा में लगभग 46 लाख से अधिक रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कांवड यात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने का हमारा प्रयास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि हेमकुण्ड साहिब व केदारनाथ धाम के लिए रोपवे का शिलान्यास हो चुका है। जो यात्रा तीन से चार दिन में होती थी वह अब कुछ ही घंटों में हो सकेगी, यात्रा अब सुगम, सरल होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड अनेक प्रकार की प्रकृतिक संपदाओं से युक्त है। प्रदेश का लगभग 70 प्रतिशत भूभाग प्राकृतिक सुंदरता व वनों से घिरा हुआ है जो पर्यटन, उद्यानिकी के लिये अनुकूल है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में जो बेस्ट प्रैक्टिसेज हुई हैं उनको अपना कर हम विकास के मॉडल को खड़ा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पूरे देश व दुनिया को शुद्ध जल व पर्यावरण देने का कार्य करता है, प्रदेश के विकास का मॉडल इकोलाजी व इकोनॉमी दोनों को संतुलित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर को बढ़ाने के लिये हमने नीतियों में संशोधन कर आवश्यक सुझावों को भी जोड़ा है। प्रदेश में फिल्म सिटी, होटेल्स के लिए स्थान चयनित कर निवेशकों को आकर्षित करने का कार्य किया जा रहा है, इसके लिये लैंड बैंक की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: एक साल से लंबित भूमि सीमांकन मामलों पर डीएम सख्त, जांच के साथ कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी अल्मोड़ा में आजीविका महोत्सव आयोजित किया गया था, आजीविका महोत्सव में रूरल बिजनेस इक्यूबेटर (आर0बी0आई0) की संख्या में एक साल के अन्दर 03 गुना वृद्धि हुई है। राज्य के परम्परागत उत्पाद तथा हस्त निर्मित उत्पादों को देश-विदेश में पहचान मिलने से राज्य के लोगों की आजीविका एवं आर्थिकी में वृद्धि होगी तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के प्रवासियों तथा देश व विदेश से आने वाले निवेशकों को हर सम्भव सुविधा एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य आपके साथ मिलकर एक समृद्ध उत्तराखण्ड का निर्माण करना है। प्रदेश सरकार सदैव आपके सहयोगी की भूमिका में आपके साथ है और हम सब मिलकर ही एक आदर्श उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण की परिकल्पना को पूर्ण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से पर्व व त्योहारों पर अपने पैतृक स्थान में आने तथा उत्कृष्ट उत्तराखण्ड बनाने में अपना योगदान देने की भी अपील की।

इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, सचिव उद्योग डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, सचिव संस्कृति हरि चंद्र सेमवाल, स्थानिक आयुक्त उत्तराखण्ड अजय मिश्रा, उद्योग निदेशक सुधीर चन्द्र नौटियाल, संस्कृति निदेशक श्रीमती बीना भट्ट, पैवेलियन निदेशक के0 सी0 चमोली आदि उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड बन रहा है सुनियोजित विकास मॉडल प्रदेश- मुख्यमंत्री उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयोजित उत्तराखण्ड दिवस में हुए शामिल मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में बरसाती नाले में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत के बाद शोक का माहौल। देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी

Mohan Chandra Joshi July 30, 2026
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तहसील हल्द्वानी का निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi July 30, 2026
सितारगंज तहसील परिसर। कथित रिश्वत प्रकरण में करीब 20 घंटे तक चले गतिरोध के बाद विजिलेंस टीम दोनों कर्मचारियों को मुक्त कर लौट गई। Uttarakhand: 20 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद खाली हाथ लौटी विजिलेंस, सितारगंज तहसील में खत्म हुआ गतिरोध
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand: 20 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद खाली हाथ लौटी विजिलेंस, सितारगंज तहसील में खत्म हुआ गतिरोध

Mohan Chandra Joshi July 30, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को लेकर संबोधित करते हुए (फाइल फोटो) Uttarakhand News: सीएम धामी ने खोला विकास का खजाना, ₹676 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने खोला विकास का खजाना, ₹676 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

Mohan Chandra Joshi July 30, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के बीच बागेश्वर में 31 जुलाई को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी करती जिला प्रशासन की अधिसूचना। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 30, 2026
हल्द्वानी तहसील परिसर के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Haldwani: एक साल से लंबित भूमि सीमांकन मामलों पर डीएम सख्त, जांच के साथ कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: एक साल से लंबित भूमि सीमांकन मामलों पर डीएम सख्त, जांच के साथ कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में बरसाती नाले में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत के बाद शोक का माहौल। देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी

  • जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तहसील हल्द्वानी का निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई

  • सितारगंज तहसील परिसर। कथित रिश्वत प्रकरण में करीब 20 घंटे तक चले गतिरोध के बाद विजिलेंस टीम दोनों कर्मचारियों को मुक्त कर लौट गई। Uttarakhand: 20 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद खाली हाथ लौटी विजिलेंस, सितारगंज तहसील में खत्म हुआ गतिरोध
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand: 20 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद खाली हाथ लौटी विजिलेंस, सितारगंज तहसील में खत्म हुआ गतिरोध

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को लेकर संबोधित करते हुए (फाइल फोटो) Uttarakhand News: सीएम धामी ने खोला विकास का खजाना, ₹676 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने खोला विकास का खजाना, ₹676 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच बागेश्वर में 31 जुलाई को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी करती जिला प्रशासन की अधिसूचना। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,964)
  • उधमसिंह नगर (1,310)
  • क्राइम (3,455)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (680)
  • देहरादून (10,972)
  • नैनीताल (6,422)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (971)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,116)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (510)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (629)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,363)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई Uttarakhand: 20 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद खाली हाथ लौटी विजिलेंस, सितारगंज तहसील में खत्म हुआ गतिरोध Uttarakhand: 20 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद खाली हाथ लौटी विजिलेंस, सितारगंज तहसील में खत्म हुआ गतिरोध Uttarakhand News: सीएम धामी ने खोला विकास का खजाना, ₹676 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी Uttarakhand News: सीएम धामी ने खोला विकास का खजाना, ₹676 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी