उत्तराखंड: यहां आधी रात को भूकंप के झटके से हिली धरती , जानिए रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील राज्य है। यहां बीते कुछ महीनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके एक बार फिर महसूस किए गए हैं। आधी रात को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके तड़के 2:19 में महसूस किए गए हैं और रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार रात 3.1 की तीव्रता से भूकंप आया और साथ में यह भी बताया गया कि अक्षांश 30.87 था और देशांतर 78.19 था। वही भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई है और राहत की बात यह है कि किसी भी तरह से जान- माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है और उत्तराखंड के अलावा नेपाल में भी देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक कहीं से भी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

नेपाल में दो बार हिली धरती
नेशनल अर्थक्वि मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर (एनईएमआरसी) के अनुसार, बुधवार तड़के नेपाल के बागलुंग जिले में 4.7 और 5.3 तीव्रता के दो भूकंप आए. केंद्र से मिली रीडिंग के अनुसार, बागलुंग जिले के अधिकारी चौर के आसपास एक बजकर 23 मिनट पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया. वहीं एनईएमआरसी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का दूसरा भूकंप बगलुंग जिले के खुंगा के आसपास दो बजकर सात मिनट पर आया. फिलहाल यहां भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Assembly Election: पांच राज्यों में चुनावी रण तैयार, चुनाव आयोग ने जारी किया विधानसभा चुनाव कार्यक्रम