उत्तराखंड: IMD का तत्कालिक अलर्ट ,इन जिलों में गर्जन के साथ मूसलाधार बरसात की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है इसी बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी द्वारा जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के 10 जनपदों में अगले तीन घटे मूसलाधार बारिश की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में आज 3 घंटे जमकर बरसेंगे बादल ,यलो अलर्ट जारी
आईएमडी द्वारा जारी तात्कालिक येलो अलर्ट के मुताबिक राज्य के देहरादून, टिहरी ,पौड़ी, चमोली ,नैनीताल ,अल्मोड़ा ,चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उधम सिंह नगर जिले में मूसलाधार बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कहीं कहीं गरज चमक के साथ वर्षा के तीव्र दौर की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है और ऐतिहात बरतने की सलाह दी गई है।

IMD के मुताबिक पिछले कुछ घंटे के भीतर सहस्त्रधारा ,जॉलीग्रांट, खटीमा विकास नगर इलाकों में 390 mm से 9 mm के बीच बारिश दर्ज की गई।
Nowcast For Uttarakhand State

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


