उत्तराखंड – (हादसा ) बैक करते समय खाई में गिरा वाहन , चालक की मौके पर दर्दनाक मौत
पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर शव खाई से बाहर निकाला
Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां नारायणबगड़- परखाल-सिलौड़ी मोटर मार्ग पर एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर शव खाई से बाहर निकाला।
प्राप्त समाचार के मुताबिक नारायणबगड़ से देर शाम सवारियां लेकर बुलेरो वाहन सिलौडी के लिए रवाना हुई थी।
आंगतोली गांव से आगे सडक़ मार्ग अवरुद्ध होने के कारण चालक सवारियों को उतारकर वाहन को बैक करने लगा। तभी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक धन सिंह (55) पुत्र विशन सिंह ग्राम-सिलौडी की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर नारायणबगड़ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी अनिल बिंजोला मयफोर्स मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से चालक के शव को खाई से निकाल कर सडक तक लाए। इधर घटना से जहां मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है वही गांव में गम का माहौल है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


