उत्तराखंड – (हादसा ) खाई में गिरा युवक ,SDRF ने 500 मीटर गहराई से बरामद किया शव
एसडीआरएफ ने दो दिन चलाया सर्चिंग अभियान
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले के वड्डा चौकी क्षेत्रान्तर्गत खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ के लगातार खोजबीन के बाद शव बरामद किया है।
घटनाक्रम के मुताबिक 12 अक्टूबर को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि पिथौरागढ़ वड्डा चौकी क्षेत्र के पास एक युवक भीम सिंह भंडारी पुत्र शंकर सिंह भंडारी उम्र 30 वर्ष
निवासी ग्राम ध्याण पिथौरागढ़ खाई में गिर गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल उपनिरीक्षक सुन्दर बोरा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति की खोजबीन हेतु सर्चिंग अभियान चलाया गया परन्तु रात्रि होने व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के कारण सर्चिंग अभियान को विराम देना पड़ा।
आज 13 अक्टूबर को पुन: एसडीआरएफ द्वारा घटनास्थल पहुँचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया व 500 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर इस युवक तक पहुँच बनायी जिसकी मौके पर मृत्यु हो चुकी थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुऐ रोप स्ट्रेचर की सहायता से भीम सिंह के शव को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। Pithoragarh News

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


