उत्तराखंड- (हादसा) डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत , साथी घायल
- पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, घायल को पहुंचाया अस्पताल
Bageshwar News: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां बुधवार की आधी रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीसीआर द्वारा प्राप्त सूचना के मुताबिक बुधवार की देर रात 12:50 पर पिंडारी रोड में कठायतबाडा नियर कंट्रीवाइड स्कूल के पास डंपर और स्कूटी की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए हादसे में एक युवक का सिर बुरी तरह से कुचल गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
मृतक युवक मुकेश सिंह पुत्र जगत सिंह ठाकुरद्वारा का रहने वाला था। घायल युवक पवन सिंह पुत्र सुंदर सिंह आरे बागेश्वर निवासी है।
पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। Bageshwar News , accident

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


