उत्तराखंड-( हादसा) बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत रुद्रपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां रुद्रपुर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर मदर इंडिया स्कूल के सामने दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठे दोनों युवकों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या यूके18 डी – 4778 का चालक अपने वाहन को गलत दिशा में चला रहा था, जिस कारण वह सामने से आती हुई एक बाइक संख्या यूके 20 बीजे- 8459 से टकरा गया। दोनों बाइकों पर कुल चार लोग सवार थे।
हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों मोहम्मद उमर पुत्र अब्दुल मजीद निवासी जसपुर और सरवन पुत्र स्व. राजेश निवासी इलाहाबाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इसरार पुत्र सराफत निवासी जसपुर और पितंबर पुत्र अज्ञात निवासी इलाहाबाद घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर