Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: गर्भवती महिलाओं की कठिनाइयों को शीर्ष प्राथमिकता में लिया नवनियुक्त मुख्य सचिव ने, दिए यह निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: गर्भवती महिलाओं की कठिनाइयों को शीर्ष प्राथमिकता में लिया नवनियुक्त मुख्य सचिव ने, दिए यह निर्देश

Mohan Chandra Joshi February 1, 2024
ख़बर शेयर करें -

राज्य में गर्भवती महिलाओं की कठिनाइयों को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में अपनी पहली बैठक में राज्य में गर्भवती महिलाओं की चुनौतियों एवं समस्याओं की समीक्षा की

राज्य में किसी भी गर्भवती महिला की गर्भावस्था या प्रसव के दौरान होने वाली मृत्यु मेटरनल डेथ ऑडिट व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

जनपदों में विशेषरूप से दुर्गम एवं दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (एण्टी नेटल चेक अप ) को अनिवार्यतः सुनिश्चित करवाने हेतु स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश

महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगन्सी को चिहिन्त करके उनके स्वास्थ्य का नियमित फॉलोअप करने कार्ययोजना पर पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश

आशा एवं आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए एसओपी जल्द तैयार की जाएगी

स्वास्थ्य सेवा 108 की पुरानी एवं खराब गाड़ियों को शीर्ष प्राथमिकता पर जल्द बदलने के कड़े निर्देश दिए

गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजनाओं के तहत दिए जाने वाले आहार की रैण्डम सैम्पलिंग करके इसको क्रॉस चैक करवाकर भोजन की पौष्टिकता की नियमित जांच

गर्भवती महिलाओं हेतु राज्य में 109 डिलीवरी पॉइन्टस को उपकरणों तथा मानव संसाधनों की दृष्टि से मजबूत किया जाएगा ।

Dehradun News: राज्य में गर्भवती महिलाओं की कठिनाइयों को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में अपनी पहली बैठक में राज्य में गर्भवती महिलाओं की चुनौतियों एवं समस्याओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को उनके जनपदों में होने वाली किसी भी गर्भवती महिला की गर्भावस्था या प्रसव के दौरान होने वाली मृत्यु के ऑडिट या मेटरनल डेथ ऑडिट व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्ध में श्रीमती रतूड़ी ने सभी जिलों जल्द से जल्द आंकडे़ स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाने तथा प्रत्येक मातृ मृत्यु प्रकरण का अलग-अलग (केस टू केस) अध्ययन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपदों में विशेषरूप से दुर्गम एवं दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (एण्टी नेटल चेक अप ) को अनिवार्यतः सुनिश्चित करवाने हेतु स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने प्रत्येक जनपद में सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण हुआ है या नही तथा कितनी गर्भवती महिलाओं की नियमित प्रसवपूर्व जांच की जा रही है, का टै्रक रिकॉर्ड रखने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने इस सम्बन्ध में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समुचित प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने इस सम्बन्ध में आशा एवं आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए एसओपी भी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में प्रदेश में 82 प्रतिशत महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की जा रही है।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अत्यन्त जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं ( हाई रिस्क प्रेगन्सी) को चिहिन्त करके उनके स्वास्थ्य का नियमित फॉलोअप करने की कार्ययोजना पर पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। वर्तमान में उत्तराखण्ड में संस्थागत प्रसव 91 प्रतिशत हैं, जोकि 81 प्रतिशत से बढ़कर 91 प्रतिशत हो गया है। मुख्य सचिव ने संस्थागत डीलवरी को अधिक से अधिक बढ़ाने हेतु कार्य करने के निर्देश दिए हैं।


राज्य में गर्भवती महिलाओं के प्रसव के दौरान डॉक्टर्स एवं गाइनाकॉलिस्टस की कमी को पूरा करने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिक से अधिक नर्सिंग ऑफिसर्स को इस सम्बन्ध में प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभाग को स्वास्थ्य सेवा 108 की पुरानी एवं खराब गाड़ियों को शीर्ष प्राथमिकता पर जल्द बदलने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी जनपदों से डोली पालकी की डिमाण्ड शीघ्र स्वास्थ्य विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही 78.60 लाख के बजट के साथ  262 डोली पालकियां जिलों को उपलब्ध करवाया जाना प्रस्तावित है। महिलाओं के स्वास्थ्य क्षेत्र में  बेहतरीन कार्य करने वाली गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से  मुख्य सचिव ने जनपदों में रेडियोलॉजिस्ट की कमी को पूरा करने  की कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश भी सभी जिलाधिकारियों को दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 796 एएनएम तथा 1376  नर्सिग ऑफिसर्स की भर्ती की गई है। इसके साथ ही 36 विशेषज्ञ डॉक्टर्स को यू कोट वी पे के आधार पर तैनात किया गया है।

मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजनाओं के तहत दिए जाने वाले आहार की रैण्डम सैम्पलिंग करके इसको क्रॉस चैक करवाकर भोजन की पौष्टिकता की नियमित जांच के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के भोजन में स्थानीय अनाजों को प्रोत्साहित करने की हिदायत दी है।

 मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों से उनके जिलों में कितनी गर्भवती महिलाओं द्वारा वन स्टॉप सेन्टर को बर्थ वेटिंग हॉम के रूप में उपयोग किया जा रहा है, की जानकारी जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के केसों के सम्बन्ध में वन स्टॉप सेन्टर हेतु 76 लाख रूपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

 मुख्य सचिव ने 104 कॉल सेन्टर व्यवस्था जिसके तहत एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं का  स्वास्थ्य संबंधी फॉलों अप किया जाता हैं, को और अधिक मजबूत करने तथा इसके माध्यम से सभी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का टै्रक रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए। उन्होंने इस सम्बन्ध में एक सॉफटवेयर जल्द से जल्द लॉच करके सभी जनपदों में इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने स्वास्थ्य विभाग को गर्भवती महिलाओं की सहायता हेतु टेलीमेडिसिन को भी राज्य में अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा  गर्भवती महिलाओं हेतु राज्य में 109 डिलीवरी पॉइन्टस को उपकरणों तथा मानव संसाधनों की दृष्टि से मजबूत किया जा रहा है।

 मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी सभी जिलाधिकारियों से उनके जनपदों में  हीमोग्लोबिन मीटर की डिमाण्ड जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिसपॉन्सिबिलिटी) फण्ड की सहायता से कार्य किया जाएगा। मुख्य सचिव ने प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से आयरन फॉलिक एसिड टेबलेट की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के भी निर्देश दिए हैं।

मातृ मृत्यु दर के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड की स्थिति 103  है। राज्य सरकार द्वारा 2030 तक उत्तराखण्ड के मातृ मृत्यु दर को 70 पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में भारत में मातृ मृत्यु दर 197 है।

बैठक में सचिव डा0 आर राजेश कुमार, श्री एच सी सेमवाल, अपर सचिव आन्नद श्रीवास्तव एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: गर्भवती महिलाओं की कठिनाइयों को शीर्ष प्राथमिकता में लिया नवनियुक्त मुख्य सचिव ने दिए यह निर्देश देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

लालकुआं पुलिस द्वारा गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा और उसका साथी, साथ में बरामद नकदी, चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल। Nainital News: लालकुआं का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ साथी समेत गिरफ्तार, 7 दुकानों में चोरी का खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ साथी समेत गिरफ्तार, 7 दुकानों में चोरी का खुलासा

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
रामनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार लूट का आरोपी योगेश सागर उर्फ मंकू और उसके कब्जे से बरामद स्कॉर्पियो वाहन। Nainital News: लूट की स्कॉर्पियो के साथ जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लूट की स्कॉर्पियो के साथ जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
गांधी मैदान, रुद्रपुर में आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Rudrapur News: ‘खेत बचाओ अभियान’ से किसानों को बड़ी सौगात, शिवराज-धामी ने ₹369.66 करोड़ की योजनाओं संग किए कई बड़े ऐलान
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • राजनीति

Rudrapur News: ‘खेत बचाओ अभियान’ से किसानों को बड़ी सौगात, शिवराज-धामी ने ₹369.66 करोड़ की योजनाओं संग किए कई बड़े ऐलान

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Pantnagar News: पंतनगर से गूंजा विकसित कृषि का संकल्प, शिवराज-धामी ने नवाचार और किसान समृद्धि का दिया मंत्र
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • राष्ट्रीय

Pantnagar News: पंतनगर से गूंजा विकसित कृषि का संकल्प, शिवराज-धामी ने नवाचार और किसान समृद्धि का दिया मंत्र

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
पांवटा साहिब सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते डीएम डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल। Paonta Sahib Border: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन-निहंग के बीच सकारात्मक वार्ता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Paonta Sahib Border: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन-निहंग के बीच सकारात्मक वार्ता

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
रुद्रपुर के टिब्बा क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक चित्र) Rudrapur Crime: मामूली कहासुनी बनी खूनी वारदात, 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime: मामूली कहासुनी बनी खूनी वारदात, 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं पुलिस द्वारा गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा और उसका साथी, साथ में बरामद नकदी, चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल। Nainital News: लालकुआं का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ साथी समेत गिरफ्तार, 7 दुकानों में चोरी का खुलासा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ साथी समेत गिरफ्तार, 7 दुकानों में चोरी का खुलासा

  • रामनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार लूट का आरोपी योगेश सागर उर्फ मंकू और उसके कब्जे से बरामद स्कॉर्पियो वाहन। Nainital News: लूट की स्कॉर्पियो के साथ जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लूट की स्कॉर्पियो के साथ जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा

  • गांधी मैदान, रुद्रपुर में आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Rudrapur News: ‘खेत बचाओ अभियान’ से किसानों को बड़ी सौगात, शिवराज-धामी ने ₹369.66 करोड़ की योजनाओं संग किए कई बड़े ऐलान
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • राजनीति

    Rudrapur News: ‘खेत बचाओ अभियान’ से किसानों को बड़ी सौगात, शिवराज-धामी ने ₹369.66 करोड़ की योजनाओं संग किए कई बड़े ऐलान

  • पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Pantnagar News: पंतनगर से गूंजा विकसित कृषि का संकल्प, शिवराज-धामी ने नवाचार और किसान समृद्धि का दिया मंत्र
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    Pantnagar News: पंतनगर से गूंजा विकसित कृषि का संकल्प, शिवराज-धामी ने नवाचार और किसान समृद्धि का दिया मंत्र

  • पांवटा साहिब सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते डीएम डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल। Paonta Sahib Border: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन-निहंग के बीच सकारात्मक वार्ता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Paonta Sahib Border: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन-निहंग के बीच सकारात्मक वार्ता

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,568)
  • उधमसिंह नगर (1,285)
  • क्राइम (3,412)
  • खेल (355)
  • चंपावत (959)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (642)
  • देहरादून (10,762)
  • नैनीताल (6,335)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,041)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (404)
  • राष्ट्रीय (1,127)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (496)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,354)
  • हरिद्वार (883)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: लालकुआं का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ साथी समेत गिरफ्तार, 7 दुकानों में चोरी का खुलासा Nainital News: लालकुआं का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ साथी समेत गिरफ्तार, 7 दुकानों में चोरी का खुलासा Nainital News: लूट की स्कॉर्पियो के साथ जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा Nainital News: लूट की स्कॉर्पियो के साथ जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, गुंडा अधिनियम में भी कसा शिकंजा Rudrapur News: ‘खेत बचाओ अभियान’ से किसानों को बड़ी सौगात, शिवराज-धामी ने ₹369.66 करोड़ की योजनाओं संग किए कई बड़े ऐलान Rudrapur News: ‘खेत बचाओ अभियान’ से किसानों को बड़ी सौगात, शिवराज-धामी ने ₹369.66 करोड़ की योजनाओं संग किए कई बड़े ऐलान Pantnagar News: पंतनगर से गूंजा विकसित कृषि का संकल्प, शिवराज-धामी ने नवाचार और किसान समृद्धि का दिया मंत्र Pantnagar News: पंतनगर से गूंजा विकसित कृषि का संकल्प, शिवराज-धामी ने नवाचार और किसान समृद्धि का दिया मंत्र Paonta Sahib Border: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन-निहंग के बीच सकारात्मक वार्ता Paonta Sahib Border: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन-निहंग के बीच सकारात्मक वार्ता