Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: देवभूमि की इन सुरम्य वादियों में करें वर्केशन
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • संस्कृति

उत्तराखंड: देवभूमि की इन सुरम्य वादियों में करें वर्केशन

Mohan Chandra Joshi July 17, 2021
ख़बर शेयर करें -

वर्कफ्रॉम होम के दृष्टिगत होमस्टे में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी

उत्तराखंड–कोविड महामारी की वजह से लॉकडाउन और सामाजिक दूरी बनाये रखने की मजबूरी ने लोगों को घर से ही काम करने के लिए बाध्य कर दिया है। ऐसे में आप अगर लंबे समय तक घर में रहते ऊब गए हैं और छुट्टी लेकर कहीं जाने की स्थिति में नहीं हैं तो घबराइए नहीं। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने इन गर्मियों आपके लिए प्रदेश के तमाम पर्यटन स्थलों पर वर्केशन की उम्दा व्यवस्था विकसित की है। आप उत्तराखंड के पहाड़ों के नैसर्गिक सौंदर्य का नजारा लेते हुए यहां की समृद्धि संस्कृति, खान-पान से परिपूर्ण राज्य सरकार की होमस्टे योजना के तहत विकसित हुए हजारों होमस्टे में से चुन सकते हैं। यहां आप प्रकृति के बीच रहकर परिवार के साथ छुट्टी के माहौल में ऑफिस का काम कर सकते हैं। ऐसे में तन-मन को सुकून देने वाली उत्तराखंड की सुरम्य वादियां और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण वर्क फ्रॉम होम के लिए सर्वदा विकल्प है।

उत्तराखंड में पक्षियों की चहचहाहट, पहाड़ों की ठंडी हवा और नदी से टकराती चट्टानों की तेज आवाज आपको तरोताजा कर देगी। बीते साल से लॉकडाउन लागू होने के बाद से वर्तमान में ‘वर्केशन’ का कान्सेप्ट प्रचलन में आया है। उत्तराखंड में आप अपनी छुट्टियां बिताने के साथ स्वच्छ और शांत वातावरण में काम भी कर सकते हैं। राज्य में ऐसे पेशेवरों के लिए काम करने और हिमालय के प्राकृतिक वातावरण के बीच आनंद लेने व सुखद प्रवास करने के लिए विभिन्न स्थलों जैसे नैनीताल, मुक्तेश्वर, नौकुचियाताल, कौसानी, रानीखेत, अल्मोड़ा, देहरादून, मसूरी, धनौल्टी, कानाताल, टिहरी, ऋषिकेश, नरेन्द्रनगर, टिहरी, लैंसडाउन, रूद्रप्रयाग आदि को चिन्हित किया है। जहां वर्केशन के लिए सभी होमस्टे में इंटरनेट की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है।

नैनीताल-उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र का मुख्य पर्यटन स्थल नैनीताल को झीलों का शहर कहा जाता है। आप यहाँ बेहद आरामदायक तरीके से अपनी छुट्टियाँ बिता सकते हैं फिर चाहे अपने परिवार के साथ आएं या फिर मित्रों के साथ या फिर वर्केशन के लिए।

मुक्तेश्वर- यदि आप साहसिक खेलों के प्रति थोड़ा झुकाव रखते हैं और फलों के बागों, शंकुधारी जंगलों, रोलिंग मीडोज, मंदिरों और निश्चित रूप से झरनों का पता लगाना चाहते हैं, तो मुक्तेश्वर आपके सबसे बेहतर स्थान है। इंटरनेट और दुकानों की सुविधाओं के साथ सभी आवश्यक चीजें खरीदने से आपका काम और अधिक आरामदायक हो जाता है। यह काम करने के लिए एकदम सही मिश्रण प्रदान करता है और साथ ही खाली समय में रॉक क्लाइम्बिंग, साइकिलिंग और अन्य गतिविधियों का आनंद लेता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प

नौकुचियाताल- कुमाऊं की खूबसूरत पहाड़ियों में समुद्र तल से 1200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित नौकुचियाताल अपनी प्रकृति और सूक्ष्म परिदृश्य के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है। प्रकृति की गोद में हिमालय की कुमाऊं पर्वतमाला से घिरी नौ कोनों वाली झील यहां का प्रमुख आकर्षण है।

कौसानी- समुद्र स्तर से ऊपर 1890 मीटर की दूरी पर स्थित, कौसानी में प्रकृति के विलय और हरियाली का अनूठा संगम है। यहां तक कि राष्ट्र के पिता, महात्मा गांधी ने इस क्षेत्र की सुंदरता पर विचार किया है। कौसानी से हिमालय की चोटियों की लंबी श्रृंखला के दर्शन किये जा सकते हैं। यहां के होम स्टे और अतिथि गृह आपकी छुट्टियों को और भी यादगार बना देते हैं।

रानीखेत-रानीखेत उत्तराखंड का एक प्रमुख हिल स्टेशन है, जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, जिसमें हरे-भरे जंगल, हिमालयी पहाड़ियां, पर्वतीय चढ़ाई, गोल्फ कोर्स, ट्रैकिंग रेंज और मंदिर आदि शामिल हैं। अगर आप शहर से दूर कुछ पल शांति के बिताना चाहते हैं और साथ ही प्रकृति का अनुपम सौंदर्य में वर्ककेशन करना चाहते हैं तो आपको रानीखेत एक बार जरूर जाना चाहिए।

अल्मोड़ा-भीड़भाड़ से दूर शांत और खुशमिजाज वातावरण में छुट्टियों मानाने के लिए उत्तराखंड सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है। यहां बने होम स्टे आपको अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के साथ वर्ककेशन की भी सुविधा उपलब्ध कराते हैं। अल्मोड़ा को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।

मसूरी- मसूरी में हिमालय की उचाईयों से टकराते बादल, वृक्षों की सुन्दर-सुन्दर टहनियों की सांय-सांय करती हुई मधुर धुन और पक्षियों का मनमोहक संगीत हर पर्यटक को अपना दीवाना बना लेता है। अपनी सुंदरता और विशेष गुणों के कारण ना सिर्फ भारत से बल्कि विश्व के कौने कौने से पर्यटक मसूरी घूमने के लिए आते हैं। यहां आप अपने परिवार के साथ छुट्टियों व वर्केशन का आनंद ले सकतें हैं।

धनोल्टी-उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में समुद्र तल से 2286 मीटर की उंचाई पर धनौल्टी एक बेहद सुन्दर हिल स्टेशन है। अपने शांत और सुरम्य वातावरण के लिए जानी जाने वाली यह जगह देवदार, रोडोडेंड्रोन और ओंक के वनों से आच्छादित मसूरी मार्ग पर स्थित है। रहने के लिए यहां पर्यटक विश्राम गृह, वन विभाग के विश्राम गृह, अतिथि गृह के बहुत से मनमोहक होम स्टे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज

नई टिहरी-नई टिहरी एक नवनिर्मित शहर और टिहरी गढ़वाल का जिला मुख्यालय है। यह समुद्र तल से 1550 से 1950 एमटीएस के बीच की ऊंचाई पर स्थित है। यह एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर है जो चम्बा से 11 किलोमीटर और पुरानी टिहरी से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां के होम स्टे और अतिथि गृह पर्यटकों की छुट्टियां बिताने और वर्केशन के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं।

लैंसडाउन- लैंसडाउन हिलस्टेशन उत्तराखंड की वादियों में बसा खूबसूरत और शांत होने के साथ सुरक्षित भी है, क्योंकि यहां सैनिक छावनी है। घने बांज और नीले देवदार के जंगलों से घिरा, शून्य प्रदूषण और चहकती चिड़ियों की मनभावन आवाज और तेज हवाओं के साथ इसे वर्केशन के लिए सबसे उचित स्थान है।

ऋषिकेश-ऋषिकेश में राम झूला के पास शिवानंद गांव स्थित है। यहां स्थित शिवानंद आश्रम की स्थापना 1936 में स्वामी शिवानंद ने की थी। यह आश्रम डिवाइन लाइफ सोसायटी द्वारा चलाया जाता है और भारत के सर्वोच्च योग केंद्र के अंतर्गत आता है। आश्रम में रहने के लिए साफ, स्वच्छ और आरामदायक कमरे हैं। राफ्टिंग, बंजी जंपिंग जैसे साहसिक खेल और अन्य आपके काम से कुछ समय निकालने और गंगा के तेज बहाव वाले पानी में खुद को रोमांचित करने के लिए निकटता में हैं।

रुद्रप्रयाग-रुद्रप्रयाग का नाम भगवान शिव (रुद्र) के नाम पर रखा गया। रुद्रप्रयाग, अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों के पवित्र संगम पर स्थित है। यह वर्ककेशन के लिए सबसे बेहतर जगहों में से एक है।

मुक्तेश्वर के एक होमस्टे संचालक मनोज चौहान ने बताया कि कोविड-19 के सभी नियमों और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पर्यटकों को होम स्टे उपलब्ध कराया जा रहा है। होम स्टे में पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ज्यादातर कर्मचारियों को काम के दौरान इंटरनेट और हर वक्त बिजली की जरूरत होती है, इसका ध्यान रखते हुए होम स्टे में सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

लैंसडाउन के एक होम स्टे संचालक नवीन जोशी ने बताया को कोरोना काल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही पर्यटकों को होम स्टे उपलब्ध कराया जा रहा है। होम स्टे में रहने पेशवरों को काम करने के लिए बेहतर इंटरनेट समेत अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे देश-दुनिया के पर्यटक काम के साथ-साथ अपनी छुट्टियों का भी आनंद ले सकते हैं। आरामदायक रहना, बिजली बैक अप के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है, जो पर्यटकों को एक अलग अनुभव कराता है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई

रुद्रप्रयाग के एक होमस्टे संचालक संजय भट्ट ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा के तमाम इंतजाम करते हुए ही हम होमस्टे में अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए भी हम पर्यटकों की मदद कर रहे हैं। क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए होमस्टे के बारे में पूछताछ करने वाले पर्यटकों के साथ तस्वीरें साझा करते हैं। होमस्टे में सप्ताह भर से लेकर एक महीने तक रहने वाले पर्यटक पूछताछ कर रहे हैँ। हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता में सभी कोविड सावधानियों को ध्यान में रखते हुए हम पर्यटकों के मजेदार अनुभव के लिए छोटे खेल, बर्नफायर और मूवी नाइट्स की व्यवस्था करते हैं।

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कहते हैं कि राज्य के गांवों से पलायन थामने के मद्देनजर रोजगार के अवसर सृजित करने के मकसद से 2016 में होम स्टे योजना शुरू की थी। जिसके लिए गांव में घरों को होमस्टे में तब्दील कर वहां पर्यटकों के रहने की व्यवस्था की गई है। उत्तराखंड में आकर वर्क फ्रॉम होम करने वालों को वर्केशन के तहत घर जैसा वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। जहां उन्हें पारंपरिक व्यंजनों परोसे जाते हैं। जिससे देश-दुनिया के लोग उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू होते हैं।


उत्तराखण्ड के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर कहते हैं कि होम स्टे में योग-ध्यान, स्पॉ, पंचकर्मा जैसी वेलनेस से जुड़ी गतिविधियां शुरू करने के साथ ही इन्हें मौजूदा परिस्थितियों के दृष्टिगत कंपनियों, संस्थाओं समेत अन्य लोगों को वर्क फ्रॉम होम के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। होमस्टे पर्यटकों के रुकने के लिए उस सुविधा का नाम है, जहां पर पर्यटक किसी होटल या लॉज में न रुककर किसी ऐसे स्थानीय व्यक्ति के घर पर रुक सकते हैं जो ट्रेवल की सुविधा प्रदान करता हो। होमस्टे पर्यटकों को उनके डेस्टिनेशन को करीब से समझने का मौका देता है। अगर आप सिर्फ घर का खाना पसंद करते हैं तो होमस्टे से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। यहां आप अपनी पसंद से खाना बनवा सकते हैं और स्थानीय स्वाद का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: देवभूमि की इन सुरम्य वादियों में करें वर्केशन देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत पांच आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
ग्रीन इंडिया मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
राष्ट्रपति के प्रस्तावित केदारनाथ धाम दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और अधिकारी। Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
देहरादून में विशेष सफाई अभियान के दौरान कूड़ा उठाते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार

  • नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत पांच आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई

  • ग्रीन इंडिया मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर

  • राष्ट्रपति के प्रस्तावित केदारनाथ धाम दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और अधिकारी। Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज

  • देहरादून में विशेष सफाई अभियान के दौरान कूड़ा उठाते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,850)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,556)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,018)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,422)
  • नैनीताल (6,611)
  • पर्यटन (224)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,233)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (663)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान