उत्तराखंड weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम ,इन सात जिलों में भारी बरसात का यलो अलर्ट
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 15 सितंबर शुक्रवार को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे प्रदेश के 07 जनपदों मे भारी बारिश होने की संभावना है । मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। इन 6 जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और हरिद्वार जिले में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। Uttarakhand Weather Update
18 सितंबर तक बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 18 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश से हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। Uttarakhand Weather Update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


