Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे बेहद भारी, पांच जिलों के लिए तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए जारी तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट।
मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में तेज बारिश, गर्जन-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की।
देहरादून, 06 अगस्त 2026: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, जबकि कुछ क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पिछले तीन घंटे में यहां हुई सबसे अधिक बारिश
पिछले तीन घंटों के दौरान लक्सर में 58.5 मिमी, खानपुर में 32 मिमी, प्रतापनगर में 25.5 मिमी, चकराता में 21 मिमी, उखीमठ में 15 मिमी, हाथीबड़कला में 14.5 मिमी, मोहकमपुर में 13 मिमी, देहरादून में 10 मिमी और चमोली में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।
इन पांच जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा गुरुवार सुबह 9:57 बजे जारी तात्कालिक बुलेटिन के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में अगले तीन घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाओं, गर्जन-चमक और आकाशीय बिजली के साथ मध्यम से भारी अथवा बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। मौसम विभाग की लोगों से अपील
मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली संचालित उपकरणों से दूरी बनाए रखने, घर के भीतर सुरक्षित रहने तथा पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की गई है। खेतों में कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने और मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।
यह भी पढ़ें …

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


