उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा , यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा , एक की मौत- तीन गंभीर घायल
- पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल
उत्तरकाशी। उत्तराखंड में हादसे कम होने का नाम नहीं है विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में आए दिन सडक़ हादसे सामने आ रहे है। इसी क्रम में उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां युटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। युटिलिटी सवार सभी लोग स्यालब गांव के बताए जा रहे है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक आज सूबह बड़कोट तहसील के नगांण गांव के समीप एक सवारी वाहन (युटिलिटी) दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। इस दुःखद हादसे की सूचना पर गांव के लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ समय बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के समय वाहन में 5 लोग सवार थे। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है। वाहन में सवार तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। मृतक की शिनाख्त जयवीर लाल (55) निवासी स्यालब के रूप में हुई है।
घायलों को 108 सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट लाया गया है। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में कैसे गिरा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव