उत्तराखंड – दर्दनाक हादसा , सरयू नदी में गिरे दो युवक, एक की मौत दूसरा गंभीर
- मामले की जांच में जुटी पुलिस, घायल को भेजा हायर सेंटर
Bageswar News: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दीपावली के दिन दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है , यहां सरयू नदी पर बने पुल में पेंटिंग करने के दौरान दो युवक अचानक नीचे गिर गए जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवाली के दिन आरे बाईपास में सरयू नदी पर बने मोटर पुल पर पेंट किया जा रहा था। काम के लिए बांधा गया पाइप खिसकने से पुल पर पेंट कर रहे शाहनवाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार उम्र 40 साल निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद नबी उम्र 55 साल निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सीधे सरयू नदी में गिर गए मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान मोहम्मद अकरम ने दम तोड़ दिया जबकि, गंभीर रूप से घायल शाहनवाज अहमद को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है दोनों पेंटर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


