उत्तराखंड- सरकारी स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की होगी बंपर भर्ती ,देखें Update
देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर आउट सोर्स से भर्ती किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक में आउट सोर्स से इन पदों को भरे जाने को लेकर हरी झंडी मिल गई है
दरअसल कुछ सालों पहले सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी के पदों को डेड कैडर घोषित कर दिया गया था और शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 4331 पद भी डेड कैडर की वजह से समाप्त हो गए थे। जिसके पश्चात चतुर्थ श्रेणी के पद ना होने पर कई समस्याएं आने लगी। लिहाजा फिर से सरकार ने 2364 पदों पर आउट सोर्स से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भरने की अनुमति दे दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


