Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: 2500 रिक्त पदों पर वार्ड बॉय की भर्ती को सरकार की स्वीकृति
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Uttarakhand: 2500 रिक्त पदों पर वार्ड बॉय की भर्ती को सरकार की स्वीकृति

Mohan Chandra Joshi December 18, 2024
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश का कोई भी विद्यालय फर्नीचर विहीन नहीं रहेगा

शिक्षा मंत्री ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर 251.14 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

Bageshwar News: दो दिवसीय जनपद दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें, किसी भी कार्य के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर 251.14 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया उनमें अटल उत्कृष्ट राइंका सानिउडियार के कक्षा-कक्षों का निर्माण कार्य 60.27 लाख, अटल उत्कृष्ट राइंका अमस्यारी के कक्षा-कक्षों का निर्माण कार्य 60.27 लाख, राइंका सूपी में कक्षा-कक्षों का निर्माण कार्य 35.60 लाख व सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कांडा में ब्लॉक पब्लिक हैल्थ यूनिट निर्माण कार्य 50 लाख शामिल है। तथा 45 लाख की धनराशि से राइंका भटखोला में विद्यालय भवनों का वृहद मरम्मत एवं सुदृढीकरण कार्यो का शिलान्यास किया गया।

शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए प्रदेश के सहकारिता ,चिकित्सा स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा ,उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा ,संस्कृति शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि इस साल प्रदेश के 12 लाख विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश का कोई भी विद्यालय फर्नीचर विहीन नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 25 जनवरी से पूर्व तक सभी विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध करा दिया जाएगा। अभी तक बच्चो को गणवेश सहित किताबे वितरित की जा चुकी है तथा इस साल बच्चों को मुफ्त में कापियां भी वितरित की जा रही है। कहा कि भारत दर्शन योजना के तहत हर ब्लाक स्तर से छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10 तक के छात्र जो 70 फीसदी अंक प्राप्त कर रहे है उन्हें प्रतिमाह छात्रवृति दी जा रही है। शिक्षा मंत्री ने छात्रों के मनोबल बढ़ाने एवं गुणवत्ता शिक्षा देने पर जोर दिया। कपकोट पीएमश्री विद्यालय को उच्चीकृत करने के साथ ही आवासीय विद्यालय बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के मरम्मत इत्यादि कार्यों के लिए धनराशि की कमी नही होने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि थ्री डी सिस्टम के तहत सभी विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। 10 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के छात्राओं के लिए कलस्टर पद्धति के तहत पांच किमी के दायरे में एक मॉर्डल विद्यालय विकसित किया जायेगा। इस हेतु छात्राओं के स्कूल आने-जाने के लिए 22 रुपये प्रति किमी की दर से सरकार किराया देगी। उन्होंने कहा कि देखने मे आया है कि विभिन्न विभागों द्वारा वर्ष भर खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है,जिससे बच्चों के पठन पाठन भी प्रभावित होता है। इस हेतु शिक्षा मंत्री ने प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर वर्षभर का कैंलडर तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो सके। शिक्षा मंत्री ने काफलीगैर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोले जाने के लिए भूमि चयन सहित अन्य जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

स्वास्थ विभाग की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनपद के जिला चिकित्सालय के साथ ही स्वास्थ केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। शिकायत मिलने पर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने 108 सेवाओं को भी दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। तथा रिस्पांस टाइम को कम करने के लिए 108 वाहन को बढ़ाया गया है। मंत्री ने खोली में बन रहे जिला चिकित्सालय की जानकारी लेते हुए भूमि हस्तांतरण सहित अन्य कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कपकोट सहित अन्य अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। कपकोट में दस डॉक्टरों के रहने हेतु ट्रांजिस्ट हॉस्टल का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। वहीं गरुड़ व कांडा में चार-चार एवं रिमा में 2 और जिला अस्पताल में 25 डॉक्टरों के आवसीय भवन का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए। मंत्री ने जिले में रिक्त वार्ड बॉय के पदों को भरने के लिए आउटसोर्स एजेंसी का चयन करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से दो हजार पांच सौ वार्ड बॉय की तैनाती करने हेतु स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूती प्रदान करने के लिए 5 पीआरडी कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय सहित सहित सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सको व कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद

बैठक में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ,बागेश्वर विधायक पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ,निवर्तमान अध्यक्ष जिला पंचायत/ प्रशासक बसंती देव, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पुष्कर सिंह काला, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी व संजय परिहार, कपकोट ब्लाक के प्रशासक गोविन्द सिंह दानू ,गरुड़ ब्लाक की प्रशासक हेमा बिष्ट, सहकारी बैंक के चेयरमेन ललित लटवाल ,एसपी चन्द्रशेखर आर घोड़के, सीडीओ आरसी तिवारी ,अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सीएमओ डॉ कुमार आदित्य तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनिका, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सौन सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: bageshwar News Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड बागेश्वर न्यूज

Related Stories

सीएम पुष्कर सिंह धामी और धनगौरी बरोलिया धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच सड़क पर बहता पानी Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
UKPSC भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026-27 जारी UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और घने बादल Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी और धनगौरी बरोलिया धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच सड़क पर बहता पानी Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत

  • UKPSC भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026-27 जारी UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां

  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और घने बादल Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद

  • ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (628)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,347)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,497)
  • खेल (364)
  • चंपावत (992)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,167)
  • नैनीताल (6,501)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,179)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,157)
  • रुद्रप्रयाग (720)
  • रोजगार (518)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (640)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (929)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार