Uttarakhand: शासन ने इन IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बड़ा बदलाव , देखिए

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने नव वर्ष के पहले दिन आधा दर्जन आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। वहीं हाल में पदोन्नत चार सचिवों को नई जिम्मेदारी मिली है।
जारी आदेश के मुताबिक आईएएस लालरिन लियना फैनई से प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक विभाग का दायित्व हटा लिया गया है। हरि चंद्र सेमवाल से सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति व महानिदेश संस्कृति का दायित्व हटा लिया गया है। सी रविशंकर के पास से अपर सचिव नागरिक उड्डयन, वित्त, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग हटाकर सचिव कौशल विकास एवं सोवायोजन विभाग का दायित्व दिया गया है।
युगल किशोर पंत से अपर सचिव पंचायती राज हटाकर सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति का दायित्व दिया गया है। रणवीर सिंह चौहान के पास अपर सचिव गन्ना, चीनी हटाकर सचिव गन्ना, चीनी का दायित्व दिया गया है। धीराज सिंह गर्ब्याल के पास से अपर सचिव लोक निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण हटाकर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का पदभार दिया गया हैं।
देखें स्थानांतरण सूची आदेश —

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें