Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ यात्रा 2026: गुप्तकाशी से गौरीकुंड – घोड़ापड़ाव तक स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा 2026: गुप्तकाशी से गौरीकुंड – घोड़ापड़ाव तक स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर

Mohan Chandra Joshi April 1, 2026
ख़बर शेयर करें -

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने लिया व्यापक जायजा

स्वच्छ, सुरक्षित व ग्रीन यात्रा हेतु प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा

रुद्रप्रयाग, 01 अप्रैल 2026: आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा, जो 22 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रही है, को सुव्यवस्थित, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा तैयारियों को युद्धस्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया।

विधायक ने गुप्तकाशी से गौरीकुंड होते हुए घोड़ापड़ाव तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी दी तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-107 की स्थिति का अवलोकन करते हुए गुप्तकाशी तिराहा, बड़ासू, खुमेरा, मैंखंडा, व्योगाड़, रामपुर, शेरसी, सोनप्रयाग एवं मुनकटिया जैसे भूस्खलन एवं भू-धंसाव संभावित संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग पर पड़े मलबे को शीघ्र हटाने, नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा सिंकिंग जोन व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में आवश्यक ट्रीटमेंट एवं सुरक्षा कार्यों को यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

इसके अतिरिक्त उन्होंने मार्ग पर चट्टानों में फंसे पत्थरों को हटाने, सड़क की मरम्मत (पैचवर्क), झाड़ी कटान, आवश्यक साइनेज, क्रैश बैरियर एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। स्वच्छता व्यवस्था के अंतर्गत उन्होंने यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में शौचालय एवं मोबाइल टॉयलेट्स की उपलब्धता, महिलाओं हेतु सेनेटरी पैड डिस्पोजल मशीन, नियमित साफ-सफाई एवं जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही महत्वपूर्ण स्थलों पर सोलर लाइट की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सीतापुर पार्किंग का भी अवलोकन किया गया, जहां पार्किंग व्यवस्था, शटल सेवा संचालन, मैकेनिक सुविधा, कैंटीन, शौचालय एवं पुलिस चेकपोस्ट की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने तथा विश्राम स्थलों पर बेंच उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  वर्ल्डस्किल्स-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक

घोड़ापड़ाव तक निरीक्षण के दौरान विधायक ने यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय होटल संचालकों एवं घोड़ा-खच्चर संचालकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में समस्त जिला प्रशासन श्री केदारनाथ धाम यात्रा को ग्रीन, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु पूरी तरह मुस्तैद है, इसी क्रम में आज यात्रा से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ यात्रा की तैयारियों को तेजी से पूर्ण करने में जुटे हैं। विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग, पशुपालन, सुलभ सहित अन्य विभागों को अपनी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर में क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कार्य आगामी 10 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाएगा तथा मुनकटिया क्षेत्र में भी कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यात्रा व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यात्रा के सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन तथा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष रावत, जिला महामंत्री राय सिंह राणा, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन जमलोकी, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ओंकार पांडे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संजय कुमार, प्रतिनिधि सुलभ धनंजय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सफाई कर्मचारियों के कल्याण को लेकर समीक्षा बैठक करते आयोग अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

  • हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

  • देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

  • देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

  • देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (289)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,615)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,305)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश