Uttarakhand: गौतम नेगी ने बढ़ाया देवभूमि का मान , आर्मी में बने लेफ्टिनेंट
चम्बा विकास खण्ड के ग्राम सौड़-सनगांव निवासी गौतम नेगी बने सेना में बने लेफ्टिनेंट
Tehri Garhwal News: उत्तराखंड को देवभूमि के साथ वीर भूमि भी कहा जाता है यहां के युवाओं में सेना में भर्ती होकर देश सेवा का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ है। राज्य के युवा भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर अपने सेवाए दे रहे हैं।
इसी क्रम में टिहरी जनपद के चम्बा विकास खण्ड के ग्राम सौड़-सनगांव निवासी गौतम नेगी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। शनिवार को भारतीय मिलिट्री संस्थान (आईएमए) देहरादून में उनकी पासिंग आउट परेड हुई। जहां उनके कंधों पर सितारे लगाए गए। वह 170 फील्ड रेजिमेंट (तोपखाना) में कमीशन हुए हैं।
कंधों पर सितारे सजाते ही उनके परिवार जनों और घर गांव में खुशी का माहौल है। आपको बता दें की गौतम नेगी के दादा धर्म सिंह नेगी और पिता विनोद सिंह नेगी भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। पीओपी के बाद गौतम ने बताया कि उनका शुरू से ही भारतीय सेना में ऑफिसर बनने का लक्ष्य था। जिसके लिए उन्होंने कक्षा 10 से ही तैयारी शुरू कर दी थी। जोकि सपना साकार हो गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


