उत्तराखंड: यहां पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने फांसी के फंदे पर लटक कर दी जान, पढ़िए वजह
रामनगर। रामनगर डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र अध्यक्ष गौरव फर्त्याल ने देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो उसे फंदे से उतार कर संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम छोई निवासी गौरव फर्त्याल के घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। वह वर्ष 2012 में राजकीय महाविधालय का छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है। बताया जाता है कि वह कुछ दिन पहले से परेशान था।

प्राप्त समाचार के मुताबिक ग्राम छोई निवासी गौरव फर्तयाल ने घरेलू विवाद के चलते रात में अपने कमरे में फांसी लगा ली। रात में ही उसे सयुंक्त चिकित्सालय लाए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह वर्ष 2012 में राजकीय महाविधालय का छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है। वह कुछ दिन पहले से परेशान था। एनएसयूआई से उसने चुनाव लड़ा था। उसके आत्मघाती कदम की जानकारी जैसे ही दोस्तों व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को मिली वह स्तब्ध हो गए। उसके निधन पर कालेज के स्टाफ ने भी शोक जताया है। इधर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी हुई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें