उत्तराखंड रोजगार समाचार: इस साल होंगी बंपर भर्तियां इस विभाग में, रखें तैयारी
Dehradun ,Uttarakhand Employment News: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में 10 हजार पदों पर भर्ती का ऐलान किया है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट एवं टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती वरिष्ठता के आधार पर की जाएगी
गौरतलब है कि कि बीते गुरुवार को देहरादून के आईटीडीए सभा कर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि विभाग में आशा एएनएम नर्सिंग के अधिकांश पदों पर भर्ती की जा चुकी है
जबकि अन्य संवर्ग के करीब 10000 पद खाली हैं। जिसमें रुद्रपुर पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में 2 हजार खाली पद भी शामिल हैं।
लंबे समय से राज्य के बेरोजगार युवाओं द्वारा फार्मासिस्ट एवं टेक्नीशियन भर्ती की मांग की जा रही थी। जिसके बाद इन भर्तियों को भी नर्सेज भर्ती की तर्ज पर वरिष्ठता के आधार पर ही किया जाएगा। राज्य में लैब टेक्नीशियन के लगभग 977 पद खाली हैं ।जिनकी भर्ती जल्द ही की जाएगी। इसके साथ ही राज्य में सरकारी विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए उनके रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष से 65 वर्ष कर दी जाएगी। Uttarakhand Employment News

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


