उत्तराखंड- यहां बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या , जांच में जुटी पुलिस
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विंग नंबर 1 में बुजुर्ग महिला मंजीत कौर की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। महिला घर में अकेली रहती थी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस व एसपी सिटी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है जानकारी के मुताबिक अभी तक पुलिस को मौके से लूटपाट होने जैसी कोई जानकारी नहीं मिली है पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आखिर हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है।
मृतका की दो बेटियां हैं जो कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहती हैं पुलिस ने गाजियाबाद में निवासरत मृतिका की बेटियों से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


