उत्तराखंड: यहां भारी बारिश से भूस्खलन,51 बकरियां 3 गाय व 4 बैल मलबे में दबे
नवगांव ख़िरसु ब्लॉक में भूस्खलन- 51 बकरियां ,3 गाय ,4 बैल मलबे में दबे
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड में लगातार हो रही जानलेवा बरसात के बीच यहां जनजीवन अस्त व्यस्त है हालात ऐसे हैं कि थोड़ी सी ही बरसात में जीवन बचाना मुश्किल पड़ता जा रहा है खिरसु से ब्लॉक में हुई लगातार भारी बरसात के बीच एक दुखदाई खबर आ रही है जहां पर 50 से अधिक पशुओं की जनहानि होने का समाचार मिलना है पुलिस प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम एसडीआरएफ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
सात अगस्त को कोतवाली श्रीनगर द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया कि नवगाँव ख़िरसु ब्लॉक में अत्यधिक वर्षा होने से भूस्खलन होने से आये मलबे की चपेट में एक गौशाला के आने से 51 बकरियां, 04 बैल और 03 गाय दब गई है व एक गाय व एक बछड़ा घायल है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही रेस्क्यू टीम HC दीपक मेहता के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। स्थानीय लोगो द्वारा पूर्व में ही कुछ मृत बकरियों को निकाल लिया गया था ,रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए 10 मृत बकरियों को निकाल कर ग्रामीणों के सुपर्द किया सर्च अभियान जारी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


