उत्तराखंड: राज्य में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर, देर रात 12 बजकर 31 मिनट पर प्रदेश में भूकंप के झटके।
उत्तराखंड में चमोली समेत राज्य के कई इलाकों में महसूस किए गए झटके । रिक्टर पैमाने में 4.3 था झटके की तीव्रता , एपिक सेंटर 22 किलोमीटर अंदर बताया गया।
उत्तराखंड में देर रात लगभग साढ़े 12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कोरोना लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड में रात साढ़े 12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। वोल्कानो डिस्कबरी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र चमोली था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ 24 मई को रात 12:31:45 यानी बारह बजकर 31 मिनट और 45 सेकंड पर ये भूकंप आया। इस EarthQuack का केंद्र उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ के पास बताया जा रहा है। फिलहाल इस भूकंप में भवन हानि, पशु हानि या फिर जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
उत्तरकाशी से आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सभी तहसील क्षेत्रो से दूरभाष/ वायरलेस सेट के माध्यम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद के सभी तहसील क्षेत्रो में भूकम्प के झटके महसूस किए गए तथा सभी तहसील क्षेत्रो में कुशलता बताई गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


