उत्तराखंड: ‘अर्थ ऑवर’ आज रात, सभी लाइटें एक घंटे के लिए बंद
एक घंटे के लिए ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील
देहरादून, 28 मार्च 2026: प्रदेशभर में आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर’ मनाया जाएगा। इस दौरान सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखें।
उत्तराखंड शासन की ओर से यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के उद्देश्य से लिया गया है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में योगदान दें।
यह पहल वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ), नई दिल्ली की ओर से आयोजित की जा रही है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने बताया कि ‘अर्थ ऑवर’ के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


