उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते इस जिले में स्कूलों में छुट्टी, आदेश
भारी बारिश और खराब मौसम के चलते जिले में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित।
डीएम के निर्देश पर आज सोमवार को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश
पिथौरागढ़। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक लगातार तेज बारिश, अंधड़ और खराब मौसम का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। इसी बीच बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए आज सोमवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।
पिथौरागढ़ जिले में आज स्कूलों में छुट्टी
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय, वित्तविहीन, निजी तथा सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शिक्षण संस्थानों में सोमवार, 04 मई 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं संबंधित विभागों को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


