Uttarakhand: धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात

देहरादून। Big News Uttarakhand: उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की लंबे समय से चली आ रही मांग को मंजूरी देते हुए पदोन्नति में शिथिलीकरण (Relaxation in Promotion) की नई नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब शासनादेश जारी कर दिया गया है।
इस नए नियम के तहत राज्य के हजारों कर्मचारियों को अपने सेवाकाल में एक बार पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ मिलेगा।
प्रदेश में अधिकारियों, कर्मचारियों को सेवाकाल में एक बार पदोन्नति में शिथिलीकरण नियमावली जारी हो गई है। इस पर कर्मचारी संगठनों ने सरकार का आभार जताया है। धामी कैबिनेट ने तीन मार्च को ये निर्णय लिया था कि राज्य कार्मिकों को पदोन्नति में सेवाकाल में एक बार शिथिलीकरण का लाभ दिया जाएगा। इसकी अलग से नियमावली बनाई गई है।
शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने नियमावली जारी कर दी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि नियमावली से राज्य कार्मिकों को पूरे सेवाकाल में एक बार पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ मिलेगा। जिससे राज्य सरकार के हजारों कार्मिक लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह संघर्ष चल रहा था। मौखिक सैद्धांतिक सहमति तो एक वर्ष पूर्व मिल गई थी लेकिन अब कैबिनेट के निर्णय के बाद नियमावली जारी हुई है, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
शासन ने जारी की नियमावली



उधर, मिनिस्टीरियल फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने भी नियमावली जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन की हमेशा से ही मांग रही है कि एक बार शिथिलीकरण का लाभ दिया जाए। अब मांग पूरी होने पर सभी कर्मचारी खुश हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें