उत्तराखंड- देवस्थानम बोर्ड भंग होने के आसार
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द कर सकते हैं ऐलान
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही। खबर है कि पुष्कर सिंह धामी सरकार कोई बड़ा फैसला लेने जा रही है। अटकलें हैं कि क्या देवस्थानम बोर्ड भंग करने के फैसला धामी सरकार ने तय कर लिया है, या कोई और बड़ा फैसला आज सरकार की तरफ से लिया जाने वाला है। सूत्रों की माने तो देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का मन सरकार ने बना लिया है और जल्द ही इस बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐलान कर सकते हैं , सूत्रों के मुताबिक 27 नवंबर से पहले धामी देवस्थानम बोर्ड एक्ट को रद्द करने की घोषणा कर सकते हैं विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच पुरोहित समाज के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार ने यह मन बना लिया है।
हालांकि देवस्थानम बोर्ड के भंग होने को लेकर अटकलें इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि केंद्र सरकार ने कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के बाद आज केंद्रीय कैबिनेट से उसको मंजूरी भी कर दी है। जिसके बाद अब नजरे उत्तराखंड सरकार के आने वाले फैसले पर है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


