Uttarakhand: शादी से पहले दुल्हन से शारीरिक संबंध की मांग, किया इंकार तो तोड़ दिया रिश्ता
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
Haridwar News- हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां दूल्हे की अभद्र टिप्पणी और दहेज की मांग के कारण सगाई टूट गई। मामला पुलिस तक पहुंचा, और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रानीपुर की एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी सगाई 19 नवंबर 2024 को सहारनपुर के जाटव नगर निवासी विचित्र शिवा के साथ हुई थी। युवती ने आरोप लगाया कि होली के दौरान युवक उसके घर आया और शादी का हवाला देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने दबाव बनाया और उसे रायवाला में अपने चाचा के घर ले गया। इसके बाद युवक ने फोन पर दहेज में कार और नकदी की मांग की। युवती के इनकार करने पर उसने भद्दी टिप्पणियां कीं और रिश्ता तोड़ दिया।
युवती ने आगे बताया कि जब उसके पिता ने युवक के परिवार से बात की, तो युवक की मां सीता, पिता अमर सिंह, बहन सोनिया, जीजा नीटू और भाई विवेक ने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रिश्ता खत्म करने की बात कही। इस घटना से आहत युवती ने रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज की। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, दहेज मांगने और अपमानजनक व्यवहार के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह घटना समाज में दहेज और महिलाओं के प्रति गलत मानसिकता को उजागर करती है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


