Uttarakhand: गेस्ट हाउस के पास मिला 20 साल की लड़की का शव , इलाके में सनसनी
मामले की जांच में जुटी है पुलिस
Udham Singh Nagar News -उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। किच्छा में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव पड़ा मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक युवती नशे की आदी थी।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती का शव लोनिवि गेस्ट हाउस के पास पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। युवती की शिनाख्त पिंकी (20) पुत्री कुलदीप निवासी हाथीखाना मोहल्ला के रूप में हुई। बताया कि मृतका पिंकी अपनी 12 वर्षीय बहन रिंकी और चार वर्षीय भांजी खुशी के साथ पंजाबी मोहल्ले में किराए पर रहती थी।
कोतवाल के अनुसार मृतका के पिता कुलदीप ने बताया कि वह हल्द्वानी रोड पर टायर की दुकान चलाता है। उसकी पत्नी आशा कई साल पहले नशा और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थीं और वह उसे छोड़कर तीन बेटियों के साथ अलग रहने लगी।
उसने बताया कि पिंकी की मां आशा और बहन को पिछले साल मेरठ पुलिस ले गई थी। आरोप था कि दोनों ने एक व्यक्ति को विवाह करने के नाम पर ठग लिया था, तब से दोनों मेरठ जेल में हैं। तब से पिंकी रिंकी और खुशी के साथ रहने लगी थी।
बताया कि पिंकी उसकी दुकान पर आई थी लेकिन बाद में उसे पुलिस से पिंकी की मौत की खबर मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि मृतका की बहन रिंकी और खुशी को रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया है उन्होंने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



महसी में साहित्य का सम्मान: ‘आक्रांत भारत’ सहित दो पुस्तकें सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरुजी को भेंट