Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड दिवस: सीएम धामी ने 43वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड दिवस: सीएम धामी ने 43वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में किया प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi November 24, 2024
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित 43वाँ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2024) ‘उत्तराखण्ड दिवस समारोह’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विभिन्न उत्पादों पर आधारित स्टालों का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग देश विदेश, कही भी चले जाएं, वो अपनी संस्कृति लोक परंपरा खानपान अपनत्व की भावना को हमेशा जीवित रखते हैं। उनके घरों पर ऐपण और गंगा दशहरा हमेशा देखने को मिलता है। उन्होंने कहा यह अंतर्राष्ट्रीय मेला हमें अपनी संस्कृति हस्तशिल्प और समृद्ध विरासत को वैश्विक मंच पर लाने और प्रस्तुत करने का मौका देती है। मेले में लगे विभिन्न स्टालों में राज्य के बेहतरीन उत्पादों को लाया गया है। उत्तराखंड प्रवासी, राज्य के विकास में अपना योगदान दे सकें इसके लिए उत्तराखंड प्रवासी परिषद के गठन का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासियों से उत्तराखंड के विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है, जिसपर हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच से देश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बीते 10 वर्षों में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी अनेकों योजनाओं ने भारत को स्टार्टअप के हब के रूप में स्थापित किया है, जिससे देश में रोजगार स्वरोजगार पैदा हो रहे हैं। आज भारत दुनिया की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में डीजल-पेट्रोल, एलपीजी सहित जरूरी वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण कर चुका है। अब राज्य रजत जयंती में प्रवेश कर चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने केदारनाथ की भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। राज्य सरकार प्रधानमंत्री जी के उन शब्दों को धरातल में उतार रही है। हमारा राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण से पहाड़ों में रेल पहुंचने का सपना पूरा हो रहा है। उड़ान योजना के तहत राज्य के अनेक स्थलों पर हेली सेवा प्रारंभ की जा रही है। हमारा राज्य सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रहा है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के साथ 20 मॉडल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। उधम सिंह नगर में एम्स का सैटरलाइट सेंटर भी बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के साथ स्थानीय उद्योगों को भी सशक्त बनाया जा रहा है। कृषि, बागवानी, हस्त शिल्प जैसे अनेकों क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने में राज्य की महिलाएं बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं। प्रदेश की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगो को भी रोज़गार दे रही हैं। प्रदेश की तरक्की में महिला महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रदेश में 1 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। राज्य में कई नीतियों के माध्यम से रोजगार के द्वार खोले जा रहे हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि जिस उद्देश्य से राज्य निर्माण हुआ है, उस उद्देश्य को पूरा करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड राज्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना में अपना योगदान दे रहा है। उत्तराखंड के प्रोडक्ट आज देश विदेश तक जा रहें हैं। हमारा राज्य नया डेस्टीनेशन के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री जी ने योग दिवस के अवसर पर आदि कैलाश में योग करके पूरी दुनिया के अंदर आदि कैलाश को पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में यह भव्य मेला आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के विजन अनुसार यहां लोकल उत्पादों को बढावा दिया गया है। आज देश विदेश में उत्तराखंड के उत्पादों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।

सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने बताया कि भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के बीते 7 दिनों में 1 करोड़ 16 लाख के उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बिक्री हुई है। इसके साथ 2 करोड़ के ऑर्डर भी हस्त शिल्पकारों को मिले हैं। देश में राज्य के उत्पादों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य को पर्यटन, कृषि , उद्योग, ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर महानिदेशक उद्योग प्रतीक जैन, स्थानिय आयुक्त अजय मिश्रा, निदेशक संस्कृति विभाग बीना भट्ट, एंव अन्य लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Related Stories

महरौली क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त डंपर खाई में गिरा हुआ दिखाई दे रहा है, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी। अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
घरेलू उत्पीड़न और प्रताड़ना के मामले में न्याय की मांग करती एक प्रतीकात्मक महिला। हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
चमोली के देवाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद खाई में गिरे वाहन के पास रेस्क्यू अभियान चलाती पुलिस और डीडीआरएफ की टीम। उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और खराब मौसम के दौरान बादलों से घिरा इलाका। उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
गंगनानी के पास गहरी खाई में गिरी कार के दुर्घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF और पुलिस टीम। उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान बदलते मौसम का दृश्य, आकाश में बादल छाए हुए। उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तरप्रदेश
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट

Mohan Chandra Joshi May 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • महरौली क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त डंपर खाई में गिरा हुआ दिखाई दे रहा है, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी। अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

  • घरेलू उत्पीड़न और प्रताड़ना के मामले में न्याय की मांग करती एक प्रतीकात्मक महिला। हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप

  • चमोली के देवाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद खाई में गिरे वाहन के पास रेस्क्यू अभियान चलाती पुलिस और डीडीआरएफ की टीम। उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और खराब मौसम के दौरान बादलों से घिरा इलाका। उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

  • गंगनानी के पास गहरी खाई में गिरी कार के दुर्घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF और पुलिस टीम। उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (435)
  • अल्मोड़ा (603)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,238)
  • उधमसिंह नगर (1,272)
  • क्राइम (3,374)
  • खेल (351)
  • चंपावत (941)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (602)
  • देहरादून (10,600)
  • नैनीताल (6,260)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (952)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,001)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (395)
  • राष्ट्रीय (1,114)
  • रुद्रप्रयाग (697)
  • रोजगार (483)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (601)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (875)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन