उत्तराखंड: यहां अस्पताल में महिला रोगी से चेकअप के बहाने छेड़छाड़
Champawat News-
डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन स्वास्थ्य कर्मी ने अपने पेशे को दागदार किया है मामला टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय का है जहां बनबसा निवासी एक महिला ने स्वास्थ्य कर्मी पर जांच के दौरान छेड़छाड़ करने और किसी को बताने और जान से मारने की धमकी दी है।
पूरे मामले में पीड़िता ने
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीएमओ को शिकायती पत्र भेज आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की , पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है।
बनबसा की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि बुधवार को पेट में दर्द होने होने पर पति और मां के साथ संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर गई डॉक्टर को दिखाने के बाद डॉक्टर ने कुछ टेस्ट के लिए लिखे जिसके बाद वह टेस्ट के लिए स्वास्थ्य कर्मी के पास गई इस दौरान उसने कमरे से उसके पति और मां को कमरे से बाहर जाने को कहा और कमरे का कुंडी लगाकर टेस्ट के नाम पर उसके साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकत करने लगा इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी की हरकत देख वह किसी तरह से उसके चुंगल से बाहर निकल गई । अपने साथ हुई घटना को पति और मां से बताया यही नहीं स्वास्थ्य कर्मी उसका पीछा करते हुए बस स्टैंड तक पहुंच गया जहां उसको किसी से नहीं बताने की धमकी देने लगा। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


