उत्तराखंड: जंगली मशरूम खाने से पति- पत्नी की मौत
मां जिला अस्पताल में भर्ती
Tehri Garhwal News: उत्तराखंड के टिहरी जिले से दुखद खबर सामने आ रही हैं, यहां जंगली मशरूम की सब्जी खाने से पति-पत्नी की मौत हो गई वहीं, उनकी मां अभी अस्पताल में भर्ती है।
जिला अस्पताल बौराड़ी के सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि रानीचौरी वानिकी महाविद्यालय में संविदा पर कार्यरत 38 वर्षीय अजबीर सिंह और उनकी 28 वर्षीय पत्नी रेखा ने जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी।
सब्जी खाने के बाद रात में अजबीर सहित उनकी पत्नी व माता का स्वास्थ्य बिगड़ गया। अजबीर की शनिवार रात को घर पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी रेखा को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया था। रेखा की एम्स में रविवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अजबीर की माता दीपा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर है। इधर घटना से परिवार में कोहराम मचा है वही गांव में शोक की लहर है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


