Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड – सीएम धामी ने सीमांत जनपद चमोली को दी 229.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • उत्तराखंड
  • चमोली

उत्तराखंड – सीएम धामी ने सीमांत जनपद चमोली को दी 229.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Mohan Chandra Joshi March 13, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान किए चेक और घर की चाबी, किया सम्मानित।

सीमांत जनपद चमोली में ₹229.31 करोड़ की योजनाओं का लोकपर्ण एवं शिलान्यास कर सीएम ने दी बडी सौगात।

Chamoli News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद चमोली के पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित ‘‘लाभार्थी सम्मान समारोह’’ में प्रतिभाग करते हुए ₹ 229.3 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 44.13 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण एवं 185.17 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की जिसमें हापला-धोतीधार मोटर मार्ग निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किए जाने, दशोली ब्लाक में गोपेश्वर मंदिर मार्ग से बैतरणी – सिरखोमा- सेंटुणा – बैरागणा मोटर मार्ग के किलोमीटर एक से लेकर सेटुणा तक मोटर मार्ग का निर्माण हेतु शासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाने, कर्णप्रयाग में लामबगड के अंतर्गत गंगानगर माई मंदिर से भैरव तोक तक रामगंगा नदी पर झूला पुल का निर्माण किए जाने, थराली विधानसभा में चार विकास खंडों में गौ-संरक्षण सेवा की स्थापना किए जाने एवं थराली कुलसारी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की जनहित में स्वीकृति दी जाने की घोषणा शामिल है।  

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अटल आवास योजना के अंतर्गत निर्मित भवनों के 02 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक तौर पर घर की चाबी सौंपी। जिसमें मथुरा लाल और मुकेश लाल शामिल है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत नीलम देवी को द्वितीय किश्त के तहत 60 हजार का चेक प्रदान किया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत संगीता देवी और गुड्डी देवी को घर की चाबी प्रदान की। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत राजेश्वरी देवी और नरेन्द्र सिंह को 50-50 हजार रुपये का अंशदान धनराशि के चेक प्रदान किए। महिला सशक्तिकरण के तहत मन्दोदरी देवी को महालक्ष्मी किट प्रदान किया। उल्लेखनीय कार्य के लिए युवक मंगल दल बूरा को 75 हजार और महिला मंगल दल आला जोखना 37 हजार 500 की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए। देवभूमि मत्स्य जीवी सहकारिता समिति को 20 लाख का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान गोपीनाथ की पवित्र धरा गोपेश्वर को नमन करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों का जनसैलाब, मेरे लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। आम जन के आशीर्वाद, उत्साह और उमंग से उन्हें और अधिक काम करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा सीमांत क्षेत्र चमोली का विकास केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता है। हमारे राज्य एवं देश का विकास सीमांत क्षेत्रों के विकास से ही संभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक हर योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। राज्य सरकार योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, निःशुल्क खाद्यान्न, निःशुल्क इलाज, किसानों के विकास, गरीबों को आवास, सेना के आधुनिकीकरण, सीमाओं की सुरक्षा, प्रत्येक नागरिक को वैक्सीन पहुंचाने से लेकर हथियार और मोबाइल उत्पादन तक हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार ने 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने जैसा ऐतिहासिक कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: राजनीतिक दलों की मौजूदगी में EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व नौ करोड़ से अधिक उज्ज्वला गैस कनेक्शन गरीबों को दिए गए हैं। विभिन्न रोजगार मेलों का आयोजन कर दस लाख लोगों को रोजगार देने का कार्य भी प्रारंभ किया है। आज राज्य एवं देश में चौतरफा विकास देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है, देश में प्रत्येक दिन 38 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। मिशन इन्द्रधनुष योजना के तहत बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है देश में हर साल एक नए आईआईटी का निर्माण हुआ है। धारा 370 का खात्मा और अयोध्या में दिव्य और भव्य राम मन्दिर का निर्माण भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संभव हो सका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना। सरकार चमोली एवं उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रदेश के लोगों को सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण और संतुष्टि के मंत्र से योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल रहा है। प्रदेश की जनता के हित में कई ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता, सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू , धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून जैसे बड़े एवं कड़े फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए अपने ’’विकल्प रहित संकल्प’’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गाे के हित में लगातार कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हम उत्तराखंड के अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दिनरात प्रयासरत हैं। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हमारे नागरिक अनेक तरह से लाभान्वित हुए हैं और पिछले 10 वर्षाे में देश का ऐसा कोई भी नागरिक ऐसा नही होगा जो किसी न किसी योजना से लाभान्वित न हुआ हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगभग 4 करोड़ लोगों को आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है। 80 करोड़ से अधिक लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। 10 करोड़ से अधिक उज्जवला गैस कनेक्शन दिए हैं। उन्होंने कहा कि 370 हटाने से लेकर सेना के आधुनिकीकरण, सीमाओं की सुरक्षा, हथियार निर्यातकों के रूप में पहचान बनाते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से सबका साथ, सबका विकास तथा एक राष्ट्र, एक विधान को साकार किया है। प्रधानमंत्री जी के ही प्रयासों से आज हमारे प्रवासी नागरिक भी गर्व महसूस करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार द्वारा केवल फैसले ही नहीं लिए जा रहे है, बल्कि सभी योजनाओं को धरातल पर भी उतारा जा रहा है। सरकार द्वारा जिन योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है समयावधि के भीतर उन योजनाओं को पूर्ण कर लोकार्पण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा हमेशा से ये लक्ष्य रहा है कि उत्तराखण्ड का सर्वांगीण विकास हो और उत्तराखंड प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का जो ’’विकल्प रहित संकल्प’’ हमने लिया है। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के विश्वास और सहयोग से हम निश्चित रूप से सफल होंगे।

राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश में विकास की लहर चल रही है और प्रदेश विकास के पथ  पर अग्रसर हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री का देवभूमि उत्तराखण्ड के लिए अनेक विकास कार्यों का जो संकल्प लिया है, वो धरातल पर उतरने लगे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों से ही कोविड काल जैसी विकट परिस्थितियों से निपटने में सक्षम हुए और न केवल भारत की जनता को टीकाकरण और राशन उपलब्ध करवाया बल्कि विदेश तक भी कोविड वैक्सीन पहुंचाई। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देवभूमि के हर घर में बिजली, पानी, खाद्यान्न, गैस चूल्हा और नेटवर्क पहुंचाने काम किया है। उन्होंने कहा देश और प्रदेश के विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा उसके लिए हमारी सरकार प्रयासरत रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश प्रधानमंत्री वसुधैव कुटुम्बकम् की परिकल्पना के साथ रात-दिन समाज के हर वर्ग के लिए काम करने में जुटे है।

थराली विधायक भूपाल राम टम्टा और कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने मुख्यमंत्री का जनपद आगमन पर स्वागत करते हुए जनपद के विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, राज्यमंत्री रेमश गडिया, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम आरके पांडेय आदि सहित बडी संख्या में स्थानीय जनता एवं विभिन्न योजनाओं से आच्छादित लाभार्थी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने 44.13 करोड़ (रूपया चवालीस करोड़ तेरह लाख) की योजनाओं का किया लोकापर्ण।
विधानसभा बद्रीनाथ के अतंर्गत विभिन्न विभागों की राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित तथा सीएसआर मद के अतंर्गत 43.61 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण हुआ। जबकि थराली विधानसभा के अंतर्गत 0.52 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण किया।

मुख्यमंत्री ने 185.17 करोड़ (रूपया एक अरब पिचासी करोड़ सत्रह लाख ) की योजनाओं का किया शिलान्यास।
विधानसभा बद्रीनाथ के अतंर्गत विभिन्न विभागों की राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं सीएसआर मद के अंतर्गत 177.41 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास हुआ। जबकि थराली विधानसभा में 7.76 करोड़़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Chamoli News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड - सीएम धामी ने सीमांत जनपद चमोली को दी 229.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिले Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
मुखानी में साइबर सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामान Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
भारी बारिश के बीच डीएम मनीष कुमार ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
आयुक्त दीपक रावत बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
बाटनागाड़ में मलबा हटाती JCB मशीनें Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिले Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद

  • मुखानी में साइबर सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामान Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में

  • भारी बारिश के बीच डीएम मनीष कुमार ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील

  • आयुक्त दीपक रावत बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य

  • बाटनागाड़ में मलबा हटाती JCB मशीनें Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,413)
  • उधमसिंह नगर (1,331)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,000)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (727)
  • देहरादून (11,199)
  • नैनीताल (6,515)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,192)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,159)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू