Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्य सचिव ने किया हवाई सर्वेक्षण , दिए यह निर्देश, Video
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्य सचिव ने किया हवाई सर्वेक्षण , दिए यह निर्देश, Video

Mohan Chandra Joshi April 15, 2023
ख़बर शेयर करें -

Rudraprayag News: श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग एवं धाम में की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों तथा केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ हवाई सर्वेक्षण कर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

मुख्य सचिव द्वारा हवाई सर्वेक्षण के बाद स्थानीय होटल में यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों तथा केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एस.सी. लोनिवि राजेश शर्मा को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में जो भी पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्धता के साथ करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने केदारनाथ में जो भी निर्माण सामग्री की आवश्यकता है उसे यात्रा शुरू होने से पूर्व शीर्ष प्राथमिकता से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी सामग्री की आवश्यकता है तो उसको तत्काल खरीदना सुनिश्चित करें, यदि शासन स्तर से कोई कार्यवाही की जानी है तो उसके लिए उन्हें तत्काल अवगत कराया जाए।


यात्रा व्यवस्था तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य एवं सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तथा केदारनाथ पैदल मार्ग में समुचित स्वास्थ्य एवं सफाई सुविधा सुनिश्चित कराई जाए तथा सोनप्रयाग में यात्रियों का उचित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। उन्होंने संचालित होने वाली हैली सेवा कंपनियों के कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए तथा हैली कंपनियों में किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसके लिए पुलिस के जवानों को तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने के लिए यात्रा पैदल मार्ग एवं धाम में संचालित होने वाले होटल, ढाबों से भी फीड बैक लेने को कहा ताकि समुचित सफाई व्यवस्था बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने सुलभ शौचालय एवं यात्रा मार्ग में सफाई व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए। साथ ही यात्रा व्यवस्था को दुरस्त रखने के लिए यात्रा कंट्रोल रूम भी संचालित करने के निर्देश दिए ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कंट्रोल रूम को अवगत कराया जा सके। कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी से यथाशीघ्र संबंधित व्यवस्था को तत्परता से ठीक किया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में यात्रियों के ठहरने के लिए उचित आवास व्यवस्था की जाए तथा ट्रैक रूट एवं धाम में विद्युत आपूर्ति सुचारू रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों को शीघ्रता से करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है तथा केदारनाथ धाम में निर्माण सामग्री एवं अन्य खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के लिए एक हजार घोड़े-खच्चरों की केवल निर्माण एवं खाद्य सामग्री पहुंचाने हेतु व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित

केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में तीर्थ यात्रियों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं तथा यात्रा मार्ग में 12 स्थानों पर एमआरपी बनाए गए हैं तथा 22 चिकित्सकों एवं 22 फार्मसिस्ट तैनात किए गए हैं जिनकी रोस्टरवार ड्यूटी लगाई जाएगी तथा सभी को उचित प्रशिक्षण दिया गया है इनमें 3 फिजिशियन एवं 2 आॅर्थोपेडिक डाॅक्टर तैनात किए गए हैं। आवश्यक सेवा हेतु यात्रा मार्ग में 6 एंबुलेंस तैनात की गई हैं जिसमें 3 एंबुलेंस रिजर्व में रखी गई हैं।
साफ-सफाई व्यवस्था हेतु सुलभ इंटरनेशनल द्वारा यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में साफ-सफाई की जिम्मेदारी दी गई है तथा मंदिर परिसर में केदारनाथ नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई की जाएगी। इसके साथ ही जिला पंचायत, वन विभाग एवं नगर पंचायत ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा तथा नगर पालिका रुद्रप्रयाग द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई की जिम्मेदारी दी गई है जिसके लिए सभी द्वारा किए जा रहे कार्यों की एसओपी तैयार की गई है।

यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों का उचित स्वास्थ्य परीक्षण पशुपालन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इसके साथ ही डंडी-कंडी का भी पंजीकरण जिला पंचायत द्वारा किया जा रहा है जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु जी मैक्स द्वारा सभी का आॅनलाइन डाटा तैयार किया जाएगा। यात्रा मार्ग में यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने हेतु जल संस्थान द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक 9 वाटर आरओ स्थापित किए हैं। इसके साथ ही यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम तक 74 स्टेंड पोस्ट स्थापित किए गए हैं। घोड़ा पड़ाव यात्रा मार्ग तक 39 पानी की चरियां स्थापित की गई हैं जिनमें 8 स्थानों पर गर्म पानी की व्यवस्था की गई है तथा यात्रा मार्ग में विद्युत व्यवस्था हेतु पूरे यात्रा मार्ग में स्ट्रीट लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए उचित आवास व्यवस्था हेतु गुप्तकाशी से बड़ी लिनचोली तक जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में 2500 लोगों की ठहरने की व्यवस्था होगी इसी के साथ केदारनाथ धाम में 2 टैंट काॅलोनी न्यू घोड़ा पडाव एवं हिमलोक काॅलोनी में किया जा रहा है जिसमें 80-80 बैड तैयार किए जा रहे हैं जिसमें 1600 लोगों की ठहरने की व्यवस्था है तथा जीएमवीएन के टैंट एवं गेस्ट हाउस में कुल 2500 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों को अस्थाई टैंट लगाने की व्यवस्था अनुमति दी गई है। केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए 7 सेक्टरों में विभाजित किया गया है जिसके लिए 7 सेक्टर एवं 7 सहायक सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं जो केवल यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर निगरानी रखते हुए संबंधित व्यवस्थाओं को तत्परता के साथ उपलब्ध कराए जाने के लिए अवगत कराया जाएगा। यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है जिसके लिए पुलिस अधिकारी एवं जवानों को उचित प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया गया है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, एस. सी. लोनिवि राजेश शर्मा, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि जीएस रावत, तहसीलदार मंजू राजपूत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand video उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्य सचिव ने किया हवाई सर्वेक्षण दिए यह निर्देश देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड लेटेस्ट न्यूज उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और पॉलीगॉन मैपिंग की समीक्षा करते जिलाधिकारी Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
चंपावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
देहरादून में दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
उत्तरकाशी के मोरी में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर और SDRF का रेस्क्यू अभियान Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
रामनगर में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बरामद 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और पॉलीगॉन मैपिंग की समीक्षा करते जिलाधिकारी Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस

  • चंपावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित

  • देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी

  • देहरादून में दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

  • श्रावस्ती में सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरु जी आध्यात्मिक संदेश देते हुए दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,517)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (733)
  • देहरादून (11,254)
  • नैनीताल (6,539)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (647)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी