उत्तराखंड: भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बजट सत्र कल से शुरू
भराड़ीसैंण पहुंचने पर विधायक, जिला प्रशासन , स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ व फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से की शिष्टाचार भेंट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चमोली। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में सोमवार से बजट सत्र शुरू होगा। बजट सत्र में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार शाम भराड़ीसैंण पहुंचे।
मुख्यमंत्री के पहुंचने पर विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर फूल-मालाओं से स्वागत किया।

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी मुलाकात कर बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में भी प्रतिभाग किया और आगामी बजट सत्र को लेकर चर्चा की।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बजट सत्र को देखते हुए भराड़ीसैंण में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और जवानों की ब्रीफिंग कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


