Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का भव्य शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • संस्कृति

Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi May 27, 2025
ख़बर शेयर करें -

घंडियाल देवता मंदिर गजा से होते हैं हरिद्वार और हिमालय के दर्शन-मुख्यमंत्री

Tehri Garhwal News – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. गजा, टिहरी में आयोजित ‘प्रथम‘ गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2025 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने गजा स्थित घण्टाकर्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की तथा राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सभी को महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे महोत्सव समृद्ध संस्कृति और परम्परा को आगे बढ़ाने में अद्वितीय सहयोग देते हैं। गजा घण्टाकर्ण मंदिर पौराणिक मंदिरों में से एक है। बद्रीनाथ की परिक्रमा के बाद दूसरी परिक्रमा यहां पर की जाती है। पर्यटन की दृष्टि से यह अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थल है, जहां से हरिद्वार और हिमालय के दर्शन होते हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन से यहां पर विकास की एक नई नींव पड़ रही है, जो ऐतिहासिक समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का वर्ष 2047 तक विकसित भारत संकल्प का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब गांव, पंचायत, क्षेत्र, जनपद और उत्तराखण्ड विकसित होगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के लिए प्रयासरत है और उत्तराखण्ड को हिन्दुस्तान का सबसे श्रेष्ठ राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता है। भारत की अर्थव्यवस्था 11वें से चौथे स्थान पर आ गई और 2027 तक तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर कर आयेगी तथा भारत विश्वगुरू और नेतृत्व वाला देश बनेगा। आज प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की संस्कृति एवं विरासत अमृतकाल में है। इस दौरान अयोध्या में भगवान राम का भव्य और दिव्य मंदिर से लेकर उज्जैन में महाकाल मंदिर, उत्तराखण्ड में बद्रीनाथ का मास्टर प्लान, केदारनाथ में पुर्ननिर्माण के कार्य, ऑल वेदर रोड़ के साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, उद्यान, ऊर्जा, सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने, अवस्थापना आदि अनेकों कार्य हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि गजा में लगभग 30 करोड़ की लागत से पॉलीटेक्निक, 24 करोड़ की लागत से हेंवलघाटी पम्पिंग पेयजल योजना का कार्य, नगर पंचायत कार्यालय, गौशाला, विश्राम गृह का कार्य किया गया है। स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, हॉउस ऑफ हिमालय ब्रांड के उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। कौशल विकास में निपुण स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों के द्वारा तैयार किये गये शानदार उत्पाद विदेशी कम्पनियों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। फार्म मशीनरी, एप्पल मिशन, नई पर्यटन नीति, नई फिल्म नीति, सौर स्वरोजगार, पर्यटन, कृषि आदि अनेकों क्षेत्रों में सम्भावना के द्वार खुल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर: करंट हादसे में लाइनमैन की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड़ अग्रणी राज्य बनने की ओर उन्मुख है। राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं, इनमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून, नकल विरोधी कानून, धर्मान्तरण कानून, सख्त भू-कानून आदि शामिल हैं। भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए जीरो टॉलरेंस पर काम किया। नकल विरोधी कानून लाकर 100 से अधिक नकल माफियों को जेल भेजा है। लगभग 23 हजार नौजवानों ने नौकरियों में सफलता प्राप्त की है।

इस अवसर पर वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रहा है।

इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, लोकगीत/लोककलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक की सुन्दर प्रस्तुति तथा झांकियों का सुन्दर प्रर्दशन किया गया। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने बच्चों के माता-पिता और आयोजकों का आभार प्रकट किया और कहा कि उत्तराखंड का पहनावा और लोक संस्कृति को भी आगे बढ़ाना है। उत्तराखंड की माताओं और बहनों ने विदेश में जाकर भी हमारी संस्कृति को संजोकर रखा है। महोत्स में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये हैं, जिनके माध्यम से लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी युग के 12 साल: उत्तराखंड में कनेक्टिविटी क्रांति, सड़क, रेल और हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिनका चयन एमबीबीएस, आईआईटी, एनआईटी, भारतीय नौसेना आदि में हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा शहीद विक्रम सिंह नेगी के गांव की सड़क का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा उदय रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रशासक, नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी, चम्बा शिवानी बिष्ट, नगरपालिका परिषद् अध्यक्ष चम्बा, शोभनी धनोला, नगर पंचायत अध्यक्ष गजा कुंवर सिंह चौहान, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, लोक गायक प्रीतम भरतवाण सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Tehri Garhwal News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में 11 और 12 जून को ऑरेंज-यलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
देवप्रयाग–श्रीनगर मार्ग पर दुर्घटना के बाद SDRF टीम द्वारा खाई में रेस्क्यू कर घायल युवकों को बाहर निकालते हुए दृश्य। उत्तराखंड: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरे बुलेट सवार दो युवक, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरे बुलेट सवार दो युवक, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
सड़क हादसे का प्रतीकात्मक चित्र। लालकुआं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

लालकुआं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
15 जून के मेले से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी नैनीताल कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस

Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
वीसी बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उत्तराखंड में नीट और यूकेएसएसएससी पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में नीट और यूकेएसएसएससी पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम आशीष चौहान। देहरादून में मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, संवेदनशील स्थलों पर फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, संवेदनशील स्थलों पर फोकस

Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को ऑरेंज-यलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • देवप्रयाग–श्रीनगर मार्ग पर दुर्घटना के बाद SDRF टीम द्वारा खाई में रेस्क्यू कर घायल युवकों को बाहर निकालते हुए दृश्य। उत्तराखंड: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरे बुलेट सवार दो युवक, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरे बुलेट सवार दो युवक, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान

  • सड़क हादसे का प्रतीकात्मक चित्र। लालकुआं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    लालकुआं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • 15 जून के मेले से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी नैनीताल कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस

  • वीसी बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उत्तराखंड में नीट और यूकेएसएसएससी पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में नीट और यूकेएसएसएससी पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,385)
  • उधमसिंह नगर (1,275)
  • क्राइम (3,385)
  • खेल (353)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (294)
  • दुर्घटना (623)
  • देहरादून (10,668)
  • नैनीताल (6,290)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (478)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (954)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,021)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (399)
  • राष्ट्रीय (1,118)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (489)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट उत्तराखंड: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरे बुलेट सवार दो युवक, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान उत्तराखंड: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरे बुलेट सवार दो युवक, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान लालकुआं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम लालकुआं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस उत्तराखंड में नीट और यूकेएसएसएससी पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश उत्तराखंड में नीट और यूकेएसएसएससी पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश